शाहरुख की तरह हैंडसम दिखने लगे हैं उनके बेटे आर्यन

शाहरुख खान के बच्चे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब उनके बड़े बेटे आर्यन चर्चा बटोर रहे हैं, वो भी अपने सूट वाले लुक को लेकर। दरअसल आर्यन लंदन के सेवनोक्स स्कूल में पढ़ रहे हैं। हालांकि वो मीडिया की नजरों से दूर हैं लेकिन फिर भी दिन-ब-दिन हैंडसम होते

By Monika SharmaEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 12:37 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 01:01 PM (IST)
शाहरुख की तरह हैंडसम दिखने लगे हैं उनके बेटे आर्यन

मुंबई। शाहरुख खान के बच्चे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब उनके बड़े बेटे आर्यन चर्चा बटोर रहे हैं, वो भी अपने सूट वाले लुक को लेकर।

कोई नहीं जान पाया, बर्थडे गर्ल रेखा क्यों लगाती हैं सिंदूर

दरअसल आर्यन लंदन के सेवनोक्स स्कूल में पढ़ रहे हैं। हालांकि वो मीडिया की नजरों से दूर हैं लेकिन फिर भी दिन-ब-दिन हैंडसम होते जा रहे आर्यन भला मीडिया से कैसे बच सकते हैं।

आर्यन अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर खबरों में रहते हैं और इस बार भी उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो अपने पापा की तरह बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। स्कूल की इस तस्वीर में आर्यन अपने क्लासमेट्स के साथ हैं और सूट और टाई पहने दिख रहे हैं।

आर्यन के चेहरे पर हुबहू अपने पापा जैसे भाव हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि अगर आर्यन भी इंडस्ट्री में कदम रखते हैं तो लड़कियां उनकी भी फैन हो जाएंगी।

हम तो बस आर्यन की पढ़ाई पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।

क्या आपने देखा जस्टिन बीबर की एब्स पर नया टैटू

chat bot
आपका साथी