रणवीर सिंह की साली ने जीजू से कही है ऐसी बात, सुन कर रणवीर को भी यकीन नहीं हो रहा

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लग गए हैं। रणवीर की फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Mon, 24 Dec 2018 08:52 AM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 09:04 AM (IST)
रणवीर सिंह की साली ने जीजू से कही है ऐसी बात, सुन कर रणवीर को भी यकीन नहीं हो रहा
रणवीर सिंह की साली ने जीजू से कही है ऐसी बात, सुन कर रणवीर को भी यकीन नहीं हो रहा

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी के बाद बेहद खुश हैं। रणवीर दीपिका की तारीफ खुल कर कर रहे हैं।

रणवीर ने अपनी बातचीत में भी कहा है कि वह चाहते हैं कि वह अपने माता-पिता के अलावा अब दीपिका पादुकोण के परिवार वालों को भी खुश रखना चाहते हैं और दीपिका के साथ-साथ उनके परिवार वाले भी रणवीर को कितना प्यार दे रहे हैं, वह रणवीर की साली अनिशा पादुकोण के इस प्यारे से ट्वीट से ही जाहिर होता है।

दरअसल रणवीर सिंह ने सिंबा को लेकर ट्विटर पर अपने फैन्स से खुल कर बातचीत की थी। उसी दौरान वह लाइव हुए थे, इस दौरान उनकी साली अनिशा ने रणवीर के लिए आई लव यू जीजू लिखा था। इससे पहले भी ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए रब ने बना दी जोड़ी का कैप्शन लिखा था।

इससे साफ जाहिर है कि साली के बीच जीजाजी रणवीर कितने फेमस हैं और उनके कितने फेवरेट हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर के महीने में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इटली में शादी करने के बाद दोनों ने बैंगलुरु में रिसेप्शन दिया था। इसके बाद मुंबई में दो रिसेप्शन हुए थे जिसमें बॉलीवुड के ज्यादातर कलाकार और मीडिया के लोग शामिल हुए थे। 

Let’s chat .. in like 5!! #AskSimmba

— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) December 22, 2018

शादी के बाद अब फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान भी हैं जिनकी यह दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को लेकर रणवीर, रोहित और सारा जबरदस्त प्रमोशन में लगे हैं। वही बात करें दीपिका पादुकोण की तो शादी के बाद अब वे अभिनय के साथ-साथ प्रोड्क्शन में भी हाथ आजमाएंगे। वे फिल्म छपाक को प्रोड्यूस करने जा रही हैं जिसे को-प्रोड्यूस मेघना गुलजार कर रही हैं। इस फिल्म में दीपिका मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म एसिड अटैक सरवायवर पर आधारित होगी। 

यह भी पढ़ें: हरियाणा के सलमान अली बने इंडियन आइडल 10 के विजेता

यह भी पढ़ें: Box Office : कोलार गोल्ड फील्ड का धमाका, शाहरुख़ के ज़ीरो पर भारी पड़ी, इतनी कमाई

chat bot
आपका साथी