रणवीर सिंह की इन खूबियों की दीवानी हैं उनकी ये...मस्तानी

यह खबर भी लगातार चर्चा में हैं कि दीपिका और रणवीर सिंह भी इस साल शादी के बंधन में बंध जायेंगे।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 03:25 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 09:24 AM (IST)
रणवीर सिंह की इन खूबियों की दीवानी हैं उनकी ये...मस्तानी
रणवीर सिंह की इन खूबियों की दीवानी हैं उनकी ये...मस्तानी

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहती हैं और दोनों ही एक दूसरे की तारीफ़ करने का और एक दूसरे से प्यार जताने का एक मौक़ा नहीं छोड़ते हैं।

हाल ही में जब दीपिका कान फिल्मोत्सव का हिस्सा बनी तो रणवीर उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे थे तो वही दीपिका ने हाल ही में एक बातचीत में रणवीर को लेकर खूब सारी बातें कही हैं। दीपिका ने कहा है कि रणवीर के सामने वह बिल्कुल बोर हैं। उन्हें रणवीर की तरह मस्ती करने नहीं आती हैं। जबकि रणवीर हर किसी का मनोरंजन करने में माहिर हैं। दीपिका का कहना है कि उन्हें रणवीर बहुत ही अच्छे इंसान लगते हैं और वह लोगों के साथ बहुत ही अच्छी तरह बिहेव करते हैं। लोगों की मदद भी करते हैं। एक और क्वालिटी जो रणवीर की दीपिका को बेहद पसंद हैं वह यह है कि रणवीर बिल्कुल भी फेक नहीं हैं और वह दिल से बेहद अच्छे हैं। दीपिका कहती हैं कि रणवीर यह सोच कर नहीं चलते कि वह मर्द हैं तो ये नहीं कर सकते वो नहीं कर सकते। वह इमोशनल हैं और अगर कभी ऐसा कोई मोमेंट होता है तो उनकी आँखों से आंसू आ ही जाते हैं। ऐसे में उनमें वह सारी क्वालिटी है जो दीपिका को बेहद पसंद है। दीपिका कहती हैं कि रणवीर उनके लिए वो मैन हैं, जैसे मर्द दीपिका को पसंद हैं।

जाहिर है कि दीपिका के ये बातें सुन कर रणवीर सिंह की बांछें खिलेंगी ही। आखिर वह भी दीपिका की तारीफ़ करने का एक मौका नहीं छोड़ते। बता दें कि यह खबर भी लगातार चर्चा में हैं कि दीपिका और रणवीर सिंह भी इस साल शादी के बंधन में बंध जायेंगे। हालांकि दोनों ने अब तक इस बात को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। बता दें कि जहां दीपिका को लेकर खबर है कि वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर बिज़ी हैं, वहीं रणवीर अपनी फिल्म गल्ली बॉय और सिम्बा को लेकर व्यस्त हैं।

यह भी पढ़ें: उफ़! सलमान खान ने रेस 3 के लिए पहली बार ये काम भी कर दिया

chat bot
आपका साथी