दीपिका पादुकोण को 7 साल बाद मिला था पहला फिल्म फेयर अवॉर्ड

दीपिका देश के जानेमाने बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। बेंगलुरु में पली-बढ़ी दीपिका ने भी राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेला है। इसके बाद वह मॉडलिंग वर्ल्‍ड में चली गईं। जल्द ही उन्हें फिल्मों का ऑफर मिला।

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2016 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2016 09:59 AM (IST)
दीपिका पादुकोण को 7 साल बाद मिला था पहला फिल्म फेयर अवॉर्ड

मुंबई। दीपिका पादुकोण ने मॉडलिंग के बाद फिल्मों में कदम रखा। बहुत ही जल्दी सभी को अपने टैलेंट से प्रभावित किया। अब तक वो दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुकी हैं। आज दीपिका पादुकोण 30 साल की हो गई हैं।

VIDEO : 'फितूर' का ट्रेलर भी रिलीज, आदित्य-कट्रीना का इश्क नहीं होगा आसां

दीपिका देश के जानेमाने बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। बेंगलुरु में पली-बढ़ी दीपिका ने भी राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेला है। इसके बाद वह मॉडलिंग वर्ल्ड में चली गईं। जल्द ही उन्हें फिल्मों का ऑफर मिला। साल 2006 में कन्नड़ फिल्म में काम किया। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' में काम किया।

इसके बाद 'बचना ए हसीनो' (2008), 'लव आज कल' ( 2009), 'हाउसफुल' (2010), 'परिंदे' 2010) में भी दीपिका नजर आईं। हालांकि कुछ फिल्मों में उन्हें निगेटिव कमेंट्स भी मिले।

जूही चावला ने 'दिलवाले' के बारे में ये क्या बोल डाला

साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दीपिका के करियर को गति दी। इसके बाद उन्हें कई अवॉर्ड्स कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला। फिर आई साल 'ये जवानी है दीवानी' (2013), 'चेन्नई एक्सप्रेस' (2013), 'हैप्पी न्यू ईयर' (2014)। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

साल 2013 में आई फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला के लिए दीपिका को फिल्म फेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद साल 2015 में आई फिल्म 'पीकू' के लिए भी दीपिका के काम को सराहा गया। इसके साथ ही वो बीते साल में 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आईं। इसमें भी उनके काम की खूब प्रशंसा हुई।

Birthday Special : और रणबीर को छोड़ रणवीर के पास चली आईं दीपिका

दीपिका पादुकोण एक्टिंग के साथ ही एक न्यूज पेपर के लिए कॉलम भी लिखती हैं। महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर वो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं।

chat bot
आपका साथी