Dabangg3: विवाद में फंसी सलमान खान की ‘दबंग 3’, सोशल मीडिया पर इस बात का हो रहा विरोध

Boycott Dabangg 3 सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दबंग 3’ को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। उससे पहले फिल्म लोगों के गुस्से का शिकार हो गई है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 11:25 AM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 11:41 AM (IST)
Dabangg3: विवाद में फंसी सलमान खान की ‘दबंग 3’, सोशल मीडिया पर इस बात का हो रहा विरोध
Dabangg3: विवाद में फंसी सलमान खान की ‘दबंग 3’, सोशल मीडिया पर इस बात का हो रहा विरोध

नई दिल्ली, जेएनएन। Dabangg 3 : सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दबंग 3’ को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। उससे पहले फिल्म लोगों के गुस्से का शिकार हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग ‘दबंग 3’ का विरोध रहे हैं और इसे बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, ‘दबंग 3’ के टाइटल सॉन्ग ‘हुड़ हुड़ दबंग’ में सलमान के साथ कुछ साधु संतों को भी डांस करते दिखया गया है, साधुओं का डांस करना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए लोग इस गाने के साथ-साथ फिल्म का भी विरोध कर रहे हैं। 

अगर आपने ‘हुड़ हुड़ दबंग' गाना देखा है तो आपने ग़ौर किया होगा कि पूरे गाने में सलमान के बैकग्राउंड में साधु संत हाथ में गिटार लेकर डांस कर रहे हैं। गाने के बीच में तीन भगवान, शिव जी, राम और कृष्ण जी को भी दिखाया गया है। ट्विटर पर लोग इन्हीं बातों को लेकर अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा है कि वो फिल्म को बैन तक करने की मांग कर रहे हैं।

हिन्दू जनजागृति समिति ने भी फिल्म का विरोध करते हुए ‘हुड़ हुड़ दबंग' गाने के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठस पहुंचाने का आरोप लगाया है। समिति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर #BoycottDabangg3 के साथ कई ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने फिल्म का गाने के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

#BoycottDabangg3

Hindu Janajagruti Samiti has claimed that the film has hurt religious sentiments of the Hindu community pic.twitter.com/Zhxys8GDKV— Vaibhav Kshirsagar (@ksgirsagar) November 29, 2019

#BoycottDabangg3

HJS demands Censor Board to refuse Certification to film ‘Dabangg 3’Would have the film makers dare to show Christian priests or Maulvis dancing like this ? – Editor, Hindujagruti pic.twitter.com/YHwn8Rpika

— Pooja_JadhavPatil (@Pooja_hjs) November 29, 2019

There were many movies like

👉 PK

👉 OMG... etc. Which r maligning our holy culture !

Now Dabangg3 is also doing d same 😡#BoycottDabangg3 pic.twitter.com/ovvEPWXlfE— Snehal Gubyad (@Gubyad_Snehal) November 29, 2019

Bollywood continues to hurt Hindu sentiments again...

Sadhus have been shown dancing with Salman Khan in a hideous and objectionable manner

Lets #BoycottDabangg3 pic.twitter.com/shcsimmPPi— Bhavsinh Mori™ (@Bhavsinhmori09) November 29, 2019

Bollywood has taken for granted that we will defame Hindu culture in our films.

But the hindus being majority will not raise voice against it.!

Remember #Hindus on Global level india is only recognized by its culture and tradition.

And these ppl are defaming it.!#BoycottDabangg3 pic.twitter.com/R4q9bJboNE— Harshad Dhamale 🇮🇳 (@iDivineArjuna) November 29, 2019

Sadhus and saints are the pillars of Hindu Dharma .. Do not portray them as dancers.. Mr. Slaman Khan you need to apologize#BoycottDabangg3 pic.twitter.com/IHKHrjprBM— Aparna Naik (@AparnaNaik10) November 29, 2019

There is mockery of Sages,Hindu culture in film Dabangg3.This has hurt religious sentiments of Hindus,as Saints are revered in Hindu society.Because of this,now devout Hindus are appealing for #BoycottDabangg3 #BoycottDabangg3 #BoycottDabangg3 #BoycottDabangg3 pic.twitter.com/dcV10xweAc— Shaan Raaj (@raaj_shaan) November 29, 2019

#BoycottDabangg3

What do Salman khan thinks? Hindus don't have any sentiments?Ban the film!

Dabangg3 ka band bajao pic.twitter.com/gl5Kp19dT7— Govind Chodankar (@1pharma8) November 29, 2019

जिस ‘हुड हुड दबंग दबंग’ गाने में हिन्दू देवता तथा साधु-संतों का अपमान किया गया है, उसके शूटिंग के समय भी शिवजी का अपमान किया गया था ।

नीचे दिए गए ट्विट में देखिये किस प्रकार शिवलिंग के उपर लकडी का प्लैटफॉर्म बनाकर लोग उसपर जुते पहनकर खडे थे ।

#BoycottDabangg3 https://t.co/RdtK2lgPmy" rel="nofollow— HinduJagrutiOrg (@HinduJagrutiOrg) November 29, 2019

सभी सूत्रोंपर ध्यान देते हुए @HinduJagrutiOrg ने कहा है कि सेन्सॉर बोर्ड चलचित्र दबंग-3 में किए गए हिन्दुओं के आस्था केंद्रों का, साथ ही भारतीय संस्कृति के किए गए अनादर के दृश्य तत्काल हटाने का आदेश दे और तबतक इस चलचित्र को सेन्सॉर प्रमाणपत्र प्रदान न किया जाए ।#BoycottDabangg3— HinduJagrutiOrg (@HinduJagrutiOrg) November 29, 2019

आपको बता दें कि दबंग 3 में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर भी लीड रोल में हैं। सई इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

chat bot
आपका साथी