श्रीदेवी की बरसी पर छोटी बेटी ख़ुशी कपूर संग एयरपोर्ट पे दिखे बोनी कपूर, ये सितारे भी आये नज़र

Sridevi Death Anniversary श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ने अच्छे से अपने बच्चों को संभाला है और पूरे परिवार को जोड़कर रखा है। जिसमें उनकी पहली पत्नी के दोनों बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी शामिल हैं।

By Hirendra JEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 10:47 AM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 11:59 AM (IST)
श्रीदेवी की बरसी पर छोटी बेटी ख़ुशी कपूर संग एयरपोर्ट पे दिखे बोनी कपूर, ये सितारे भी आये नज़र
श्रीदेवी की बरसी पर छोटी बेटी ख़ुशी कपूर संग एयरपोर्ट पे दिखे बोनी कपूर, ये सितारे भी आये नज़र

मुंबई। 24 फरवरी को दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी Sridevi Death anniversary की पहली बरसी है। श्रीदेवी इस दुनिया में न होकर भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अबसे कुछ देर पहले दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर Boney Kapoor मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुए हैं। उनके साथ छोटी बेटी ख़ुशी कपूर Khushi Kapoor भी हैं। हालांकि, जाह्नवी कपूर Janhvi Kapoor दोनों के साथ नहीं दिखीं।

उससे पहले जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर मां श्रीदेवी को याद किया। कई लोग अपनी-अपनी तरह से श्रीदेवी को आज याद कर रहे हैं। बोनी कपूर श्रीदेवी की साड़ियों की नीलामी के लिए भी चर्चा में रहे, जिसके पैसे से वो ज़रूरतमंदों की मदद करेंगे। बहरहाल, एयरपोर्ट पर बोनी कपूर और ख़ुशी कपूर इस अंदाज़ में नज़र आये। श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ने अच्छे से अपने बच्चों को संभाला है और पूरे परिवार को जोड़कर रखा है। जिसमें उनकी पहली पत्नी के दोनों बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना बेटे आरव और बेटी नितारा संग सैर पर, देखें तस्वीरें

बोनी कपूर और ख़ुशी कपूर के अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेता गोविंदा अपनी चार्मिंग वाइफ सुनीता आहूजा संग मौजूद दिखे। गोविंदा बिल्कुल टशन में नज़र आ रहे हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह भी मुंबई एयरपोर्ट पर पूरे रंग में नज़र आये। शादी के बाद उनकी दोनों फ़िल्में सिंबा और गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

टीवी क्वीन एकता कपूर भी मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेत्री मोना सिंह संग नज़र आये। हाल ही में एकता कपूर एक बेटे की मां बनी हैं। अविवाहित एकता सरोगेसी के जरिये मां बनी हैं और वो इन दिनों बेहद खुश हैं। जबकि मोना सिंह भी अपने वेब शो के लिए चर्चा में रहती हैं।

यह भी पढ़ें: बहुत बदल गयी हैं अब डिंपल कपाड़िया, लेटेस्ट तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल

एयरपोर्ट पर इन सबके अलावा और भी कई स्टार्स शामिल दिखे। लेकिन, सबसे ज़्यादा ध्यान बोनी कपूर और उनकी बेटी ख़ुशी कपूर ने खींचा।

chat bot
आपका साथी