वरुण धवन की ये 5 ख़ूबियां हर लड़की अपने पार्टनर में चाहती है

परफेक्ट हीरो मटेरियल ही नहीं वरुण परफेक्ट लाइफ पार्टनर भी हैं।गौर किया जाए तो वरुण धवन में कुछ चीज़े ऐसी हैं जो हर लड़की अपने पार्टनर में चाहती हैं और ये हैं वो ख़ास 5 चीज़े -

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Tue, 24 Apr 2018 11:04 AM (IST) Updated:Wed, 25 Apr 2018 11:11 AM (IST)
वरुण धवन की ये 5 ख़ूबियां हर लड़की अपने पार्टनर में चाहती है
वरुण धवन की ये 5 ख़ूबियां हर लड़की अपने पार्टनर में चाहती है

मुंबई। क्यूट, हॉट, स्मार्ट...अब वरुण धवन के बारे में क्या-क्या कहा जाए! साल 2012 में फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर' से अपना फ़िल्मी डेब्यू करने वाले वरुण ने बहुत ही कम समय में लाखों लोगो का दिल जीता है और आज वो अपना 30वां जन्मदिन मना रहे है।

वरुण एक बेहतरीन अभिनेता हैं, उन्होंने अपने 6 साल लम्बे करियर में हर जौनर की फ़िल्में की हैं और हर किरदार में उन्हें बहुत पसंद किया गया है। परफेक्ट हीरो मटेरियल ही नहीं वरुण परफेक्ट लाइफ पार्टनर भी हैं।गौर किया जाए तो वरुण धवन में कुछ चीज़े ऐसी हैं जो हर लड़की अपने पार्टनर में चाहती हैं और ये हैं वो ख़ास 5 चीज़े -

यह भी पढ़ें: 'संजय दत्त' के लिए साथ आये रणबीर-राजकुमार, रेमो के लिए सलमान लगा रहे रेस

1. रोमांटिक

हीरो में सबसे स्पेशल चीज़ होती है उसका रोमांटिक होना और वरुण धवन ने अपना रोमांटिक साइड लगभग सभी फिल्मों में दिखाया है। पर्दे पर वरुण को हिरोइन के साथ रोमांस करते देख लडकियां यही सोचती है कि काश ऐसा रोमांटिक पार्टनर उन्हें भी मिल जाए। फ़िल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' उनकी रोमांटिक पर्सनालिटी का सबसे सही उदाहरण है।

2.कॉमेडी

लड़कियों को और क्या चाहिए कि उनका पार्टनर उन्हें खूब हंसाए, उनकी आंखो में कभी पानी की बूंद भी न आए, है न? तो इस मामले में भी वरुण धवन है नंबर 1, फ़िल्म 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' में वरुण धवन की कॉमेडी टाइमिंग ने आपको खूब हंसाया होगा। उनका मस्ती भरा अंदाज़ और फनी एक्सप्रेशन्स...!

3. इंटेंसिटी एंड टफनेस

तीसरा और बहुत ज़रूरी है इंटेंसिटी का होना। और इसका सबूत मिस्टर धवन ने फ़िल्म 'बदलापुर' में दिया जिसे देखकर हर कोई शॉक हो गया था कि वरुण ऐसे किरदार भी कर सकते हैं। वरुण के टफ और इंटेंस लुक किसी का भी दिल जीत सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 'गली बॉय' की शूटिंग पूरी करने के बाद रणबीर-आलिया ने की पार्टी, ये सब भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

4. एक्शन

लाइट, कैमरा, एक्शन नहीं बल्कि वो वाला एक्शन जिसे देख कर आप कहें वाह, दुश्मनों को क्या मज़ा चखाया है! और मज़े की बात यह है कि वरुण एक्शन भी कमाल का करते हैं। हमें लगता है अपने पार्टनर में हर किसीको वरुण जैसा एक्शन हीरो तो चाहिए ही, है ना?

5. डांस

आपका पार्टनर आपके साथ डांस भी कर सके तो मज़ा आ जाता है और ऐसे में वरुण को कोई मात नहीं दे सकता। वरुण के डांस मूव्स देखकर आप अपने आपको रोक नहीं पाएंगे और उनके साथ डांस करना शुरू कर देंगे! सच में वरुण धवन है कम्पलीट पैकेज! हैप्पी बर्थडे वरुण धवन!

वरुण की आनेवाली फ़िल्मों की बात की जाए तो हाल ही में फ़िल्म 'अक्टूबर' में दुइखाई दिए गए वरुण जल्द ही a अनुष्का शर्मा के साथ फ़िल्म 'सुई धागा' में नज़र आएंगे। इसके अलावा उन्होंने अलिया भट्ट, संजय दत्त. माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फ़िल्म 'कलंक' की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

chat bot
आपका साथी