LIVE BLOG

BIGG BOSS 16 Salman Khan LIVE: आखिरी कंटेस्टेंट के तौर पर साजिद खान ने ली शो में एंट्री, सलमान खान ने उड़ाया मजाक

Bigg Boss 16 Grand Premiere Salman Khan Show LIVE Updates: बिग बॉस 16 को सर्कस थीम पर सजाया गया है। घर में इस बार 4 बेडरूम हैं और कुल 98 कैमरे जो घरवालों पर पल-पल नजर रखेंगे। वीकेंड का वार भी इस बार शनिवार, रविवार के बजाए शुक्रवार और शनिवार को दिखाया जाएगा।

Ruchi VajpayeePublish:Sat, 01 Oct 2022 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 02 Oct 2022 12:11 AM (IST)
BIGG BOSS 16 Salman Khan LIVE: आखिरी कंटेस्टेंट के तौर पर साजिद खान ने ली शो में एंट्री, सलमान खान ने उड़ाया मजाक
BIGG BOSS 16 Salman Khan LIVE: आखिरी कंटेस्टेंट के तौर पर साजिद खान ने ली शो में एंट्री, सलमान खान ने उड़ाया मजाक

Highlights

  • शुरू हुआ बिग बॉस का सीजन 16
  • तजाकिस्तान के कलाकार अब्दु रोजिक ’बिग बॉस 16’ में आए नजर
  • टीवी की पॉपुलर बहू टीना दत्त का भी है इंतजार

नई दिल्ली, जेएनएनए। Bigg Boss 16 Grand Premiere Salman Khan Show LIVE Updates: टीवी के सबसे पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ का आज रात 9:30 से आगाज हो चुका है। सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से इस शो को होस्ट करते नजर आएं  हैं। इस बार घर की थीम सर्कस से इंस्पायर है। घर में चार बेडरूम हैं और कुल 98 कैमरे लगाए गए हैं जो 24 घंटे शो पर पैनी नजर खरेंगे। इस शो को आप अपने मोबाइल पर भी आसानी से देख सकते हैं। 'बिग बॉस 16' की स्ट्रीमिंग वूट और एमएक्स प्लेयर ऐप पर की जा रही है। जियो और एयरटेल के सब्सक्राइबर्स शो के ग्रैंड फिनाले को जियो टीवी और एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर लाइव देख सकते हैं।

BIGG BOSS 16 Confirmed Contestants LIVE:

02/10/2022
12:05:02 am

सबसे आखिरी कंटेस्टेंट के तौर पर साजिद खान ने ली शो में एंट्री

फिल्म मेकर साजिद खान ने भी बिग बॉस 16 में एंट्री ली है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मैं चार सालों से घर पर बैठा था तो सोचा यहां आ जाऊं। इसके बाद दोनों काफी कुछ पर्सनल शेयर किया। फिर शादी को लेकर भी सलमान ने साजिद का मजाक उड़ाया।

01/10/2022
11:43:24 pm

'उतरन की इच्छा' टीना दत्ता ने ली एंट्री

टीवी की सबसे बोल्ड हसीना टीना दत्ता ने बिग बॉस 16 में एंट्री कर ली है। यह सीरियल उतरन में इच्छा का किरदार निभाया था। टीना सलमान खान के लिए नवरात्रि की मिठाई लेकर आईं थीं। 

01/10/2022
11:35:42 pm

सबको अपनी उंगलियों पर नचाने आ गई गोरी नागोरी

हरियाणा की शकीरा गोरी नागोरी ने धमाकेदार गाने पर परफॉर्मेंस साथ सलमान खान के सामने स्टेज पर दस्तक दी। सलमान खान भी इनके डांस के दीवाने हो गए और साथ में ठुमके भी लगाए। 

01/10/2022
11:12:41 pm

मान्या सिंह ने ली एंट्री

मिस इंडिया 2020 रनरअप मान्या सिंह भी बिग बॉस 16 के घर में अपने हुस्न का तड़का लगाती नजर आएंगी। खुद को बताया भरत की बेटी और कहा कि मैं यहां पहुंच सकती हूं तो कोई भी यहां तक आ सकता है।

01/10/2022
11:01:29 pm

'हाय चकाचक' कहते हुए सुम्बुल तौकीर ने ली एंट्री

 टीवी की सबसे फेवरेट स्टार सुम्बुल तौकीर ने भी सलमान खान के शो में एंट्री कर ली है।

01/10/2022
10:57:18 pm

डॉक्टर सौंदर्या शर्मा ने ली ग्रैंड एंट्री, शिव ठाकरे भी आए नजर

पेशे से डेंटिस्ट डॉक्टर सौंदर्या शर्मा ने एक धमाकेदार डांस परफॉर्म के साथ शो में एंट्री है। बिग बॉस मराठी 2 के विजेता शिव ठाकरे भी मंच पर सलमान खान के साथ शामिल हुए।

01/10/2022
10:42:37 pm

शालिन भनोट ने की बिग बॉस 16 के घर में एंट्री

टेलीविजन एक्टर शालिन भनोट ने एक डांस परफॉर्मेंस के साथ एक ग्रैंड एंट्री की है। अपने वीडियो में, शालिन सलमान खान के लिए अपने प्यार के बारे में बात करते हैं और कहते है कि वह अगला सुपरस्टार बनना चाहते हैं।

Do you love @BhanotShalin? Tell us in the comments! 💭@BeingSalmanKhan #BB16 #BiggBoss16 #BiggBoss #BiggBoss16GrandPremiere

— ColorsTV (@ColorsTV) October 1, 2022

01/10/2022
10:39:55 pm

बिग बॉस ने निमरित कौर को लगाई फटकार

बिग बॉस ने निमरित कौर अहलूवालिया को अपना काम ठीक से नहीं करने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि निमरित एक नेता के रूप में विफल रहीं।

01/10/2022
10:26:15 pm

'ऋतिक रोशन' गौतम विग अर्चना गौतम संग हुए रोमांटिक

सलमान खान ने मंच पर ऋतिक रोशन का स्वागत करते हुए सभी को चौंका दिया। हालांकि, यह टेलीविजन के ऋतिक, गौतम विग हैं जो स्टेज पर प्रवेश करते हैं।

Apne good looks ke saath slay karne, aa gaye hai Gautam Singh Vig! 💕

Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9.30 baje, sirf #Colors par.#BB16 #BiggBoss #BiggBoss16GrandPremiere@beingsalmankhan#GautamVig pic.twitter.com/QG7HLMqt18

— ColorsTV (@ColorsTV) October 1, 2022

01/10/2022
10:09:53 pm

बिग बॉसे के पांचवे कंटेस्टेंट बने रैपर एमसी स्टेन

महाराष्ट्र के रैपर एमसी स्टेन भी शो में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने 70,000 रुपये का एक टेलीविजन सेट खरीदा ताकि वह उन्हे रोज देख सके। वह यह भी स्वीकार करते हैं कि वह बाथरूम साफ नहीं करेगें और कहते हैं कि वह पैसे या प्रसिद्धि के लिए शो में नहीं आएंगे हैं।

01/10/2022
9:53:46 pm

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित ने रखा घर में कदम

बिग बॉस 16 में तीसरे नंबर पर टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर्स ने एंट्री ली है। उड़ारिया फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित ने भी घर में कदम रख दिया है।

01/10/2022
9:46:43 pm

अब्दु राजिक बने दूसरे कंटेस्टेंट

तजाकिस्तान के 19 साल के सिंगर अब्दु राजिक बिग बॉस 16 के दूसरे कंटेस्टेंट बन कर घर के अंदर गए हैं।

01/10/2022
9:40:46 pm

निमरित कौर को बिग बॉस ने दिए दो ऑप्शन

 बिग बॉस ने निमरित कौर को दो ऑप्शन दिए। जिसमें उन्होंने अपने नजरिए से उन्हें घर को दिखाया। 

Step aside, karne apni main character energy ko channelize, aa rahi hai Nimrit! ✨

Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9.30 baje, sirf #Colors par.#BB16 #BiggBoss #BiggBoss16GrandPremiere@beingsalmankhan

#NimritKaurAhluwalia pic.twitter.com/bobjdcMYfY

— ColorsTV (@ColorsTV) October 1, 2022

01/10/2022
9:33:48 pm

निमरित कौर अहलूवालिया बनीं पहली कंटेस्टेंट

 निमरित कौर अहलूवालिया बनीं पहली कंटेस्टेंट। निमरित कौर स्टेज पर आंखें बंद करके आईं।

01/10/2022
9:32:29 pm

बिग बॉस इस बार किसी को नहीं छोड़ेंगे

शो शुरू होते ही बिग बॉस ने खुले आम चैलेंज दे दिया है कि इस बार किसी की भी प्लानिंग काम नहीं करेगी। सलमान खान का आगमन हो चुका है और सलमान खान पूरे स्वैग में नजर आ रहे हैं।

01/10/2022
9:14:08 pm

मुनव्वर फारूकी ने एमसी स्टेन को दी बधाई

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने दोस्त एमसी स्टेन के साथ तस्वीरें साझा कीं, जो बिग बॉस 16 में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। लॉक अप विजेता ने रैपर को बधाई देते हुए लिखा, "देखो वो आ गया

01/10/2022
8:54:11 pm

बिग बॉस 16 में है मौत का कुआं

बिग बॉस के इतिहास में पहली बार घर में चार बेडरूम, जकूजी के साथ एक कैप्टन के लिए एक ग्रैंड रूम भी है। इस बार शो में एक मौत का कुआं भी है और बाथरूम को टेंट के रूप में बनाया गया है। आइए एक नजर डालते हैं इस तरह के अनोखे, सर्कस थीम वाले घर पर।

यहां पढ़ें पूरी स्टोरी

Bigg Boss 16 शुरू होने से पहले ही लीक हो गया घर के अंदर का वीडियो! जानें कैसा है ‘सर्कस‘ थीम वाला घर

01/10/2022
8:49:02 pm

चंद मिनटों में शुरू होगा बिग बॉस का 16

चंद मिनटों में शुरू होगा बिग बॉस का 16वां सीजन। पूरे स्वैग में नजर आने वाले सलमान खान और बाकी के कंटेस्टेंट्स के नामों से उठेगी पर्दा।

Khel bhi hoga, khiladi bhi aayega. 1️⃣ ghante ke baad, har kone mein sirf #BiggBoss chhaayega! 🔥

Dekhiye #BiggBoss16 ka grand premiere aaj raat 9:30 baje, sirf #Colors par.#BB16 #BiggBoss #BiggBoss16GrandPremiere @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/wFvgJwuJxV

— ColorsTV (@ColorsTV) October 1, 2022

01/10/2022
8:17:52 pm

Bigg Boss 16: इतिहास में पहली बार बिग बॉस में हो रहे हैं ये तीन बड़े बदलाव

बिग बॉस सीजन में कोई न कोई रूल जरूर बनता है और रूल्स को कंटेस्ट्स तोड़ते भी हैं, जिसके लिए उन्हें सजा भी मिलती है। अब सवाल यह है कि इस बार क्या रूल होने वाला है? अगर प्रोमो में सलमान खान के शब्दों पर ध्यान दें तो पता लगेगा कि इस बार कोई रूल नहीं है। सलमान खान यह कहते भी सुनाई दे रहे हैं कि रूल यही है कि इस बार कोई रूल नहीं है।

यहा पढ़ें पूरी खबर

Bigg Boss 16: इतिहास में पहली बार बिग बॉस में हो रहे हैं ये तीन बड़े बदलाव, धुंआधार कमाई करेगा सलमान का शो!

01/10/2022
8:03:01 pm

निशांत भट्ट भी बिग बॉस 16 में आएंगे नजर!

बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 के साथ दर्शकों का दिल जीतने के बाद, निशांत भट्ट बिग बॉस 16 से भी जुड़ेंगे। हालांकि शो से उनके जुड़ाव में एक ट्विस्ट है। इस टैलेंटेड कोरियोग्राफर को उन सभी कंटेस्टेंट्स को डांस सिखाने के लिए चुना गया है, जो जल्द ही बिग बॉस 16 के घर में एंट्री करने वाले हैं।

01/10/2022
7:56:03 pm

थोड़ी देर में होने वाला है 'बिग बॉस 16' का आगाज, जानें कब और कहां देख सकेंगे BB 16

बिग बॉस के मेकर्स ने कुछ कंटेस्टेंट के नामों के साथ-साथ प्रोमो भी शेयर किए हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। शो शुरू होने में अब सब कुछ ही मीनट बचे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आप बिग बॉस 16 को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर

Bigg Boss 16 LIVE Telecast: थोड़ी देर में होने वाला है बिग बॉस 16 का आगाज, जानें कब और कहां देख सकेंगे BB 16

01/10/2022
7:49:27 pm

सर्कस थीम पर सजा है बिग बॉस 16 का घर

 यहां देखें बिग बॉस 16 के अंदर की एक झलक

His circus, his show! Here is an exclusive look of Bigg Boss house! 👁️

Dekhiye #BiggBoss16 ka grand premiere aaj raat 9:30 baje, sirf #Colors par.#BB16 #BiggBoss #BiggBoss16GrandPremiere@beingsalmankhan pic.twitter.com/afUTeJ5J1x

— ColorsTV (@ColorsTV) October 1, 2022

यहां पढ़ें पूरी खबर

Bigg Boss 16 शुरू होने से पहले ही लीक हो गया घर के अंदर का वीडियो! जानें कैसा है ‘सर्कस‘ थीम वाला घर

01/10/2022
7:33:35 pm

अब्दु रोजिक बनना चाहते हैं कैप्टन

 सोशल मीडिया स्टार अब्दु रोजिक बनना चाहते हैं बिग बॉस 16 के पहले कैप्टन

Abdu Rozik apne andaaz mein karenge aapko entertain, are you ready to welcome him to the Bigg Boss House?👁️

Dekhiye #BiggBoss16 kal se, raat 9:30 baje, sirf #Colors par.#BB16 #BiggBoss@BeingSalmanKhan@Chingssecret @MyGlamm #AbduRozik pic.twitter.com/fvCdEoD6sW

— ColorsTV (@ColorsTV) September 30, 2022

यहां पढ़ें पूरी खबर

Bhaijaan: सलमान खान की फिल्म में अब्दु रोजिक को मिला बड़ा चांस, निभाएंगे ये महत्वपूर्ण किरदार

01/10/2022
7:00:36 pm

Bigg Boss 16: हरियाणा की शकीरा गौरी नागोरी पहुंचीं बिग बॉस के घर

शो का प्रीमियर होने से पहले बिग बॉस 16 के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हरियाणा की शकीरा कही जाने वाली गौरी नागोरी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो में अपनी एंट्री के साथ ही उन्होंने स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस दी। गौरी का डांस देख सलमान भी उन पर फिदा हो गए।

01/10/2022
6:49:45 pm

Bigg Boss 16 शुरू होने से पहले ही लीक हो गया घर के अंदर का वीडियो!

सलमान खान के इस रियलिटी शो के घर की तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। इस बार ‘बिग बाॅस 16‘ का थीम ‘सर्कस‘ है। इसी थीम पर ही पूरे घर का इंटीरियर तैयार किया गया है। ‘सर्कस‘ थीम वाला बिग बॉस हाउस देखने में काफी रंगीन और मजेदार लग रहा है। इस वीडियो में घर के अंदर के हर कोने को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें

Bigg Boss 16 शुरू होने से पहले ही लीक हो गया घर के अंदर का वीडियो! जानें कैसा है ‘सर्कस‘ थीम वाला घर

01/10/2022
6:31:28 pm

Bigg Boss 16: कृष्णा अभिषेक ने थामा सलमान खान का हाथ, क्या ये थी कपिल शर्मा शो छोड़ने की वजह

बिग बॉस को अब तक सलमान खान होस्ट करते आ रहे हैं। शो के नए सीजन में सलमान के साथ कृष्णा अभिषेक भी शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे, लेकिन वह सिर्फ शो के एक सेगमेंट बिग बज को होस्ट करेंगे। बिग बॉस का यह सेगमेंट बेहद खास होगा, जहां कृष्णा इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो के फैंस को हंसा-हंसा कर लोट-पोट करने वाले हैं।

यहा पढ़ें पूरी

Bigg Boss 16: कृष्णा अभिषेक ने थामा सलमान खान का हाथ, क्या ये थी कपिल शर्मा शो छोड़ने की वजह

01/10/2022
6:25:09 pm

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में जाने से पहले टीना दत्ता के उड़े होश! देखें वीडियो

 के शुरू होने से कुछ घंटे पहले शो में बतौर कंटेस्टेंट भाग ले रही एक्ट्रेस टीना दत्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो प्रार्थना कर रही हैं और बता रही हैं कि शो में जाने से पहले उनके होश उड़े हुए हैं।

01/10/2022
6:21:09 pm

'छोटी सरदारनी' आएंगी नजर

टीवी की छोटी सरदारनी करेगी बिग बॉस 16 के ग्रैंड प्रीमियर में धमाकेदार तारीके से एंट्री। अब देखना दिलचस्प होगा कि निमरित कौर अहलूवालिया शो में कौन सा तड़का ऐड करती हैं।

TV Industry ki Sardarni karegi Bigg Boss ke grand premiere mein dhamakedaar tareeke se entry 💖

Dekhiye #BiggBoss16 ka grand premiere aaj raat 9:30 baje, sirf #Colors par.#BB16 #BiggBoss #BiggBoss16GrandPremiere@BeingSalmanKhan#NimritKaurAhluwalia pic.twitter.com/7aOp4pTlOX

— ColorsTV (@ColorsTV) October 1, 2022

chat bot
आपका साथी