Bhumi Pednekar Boyfriend: आधी रात रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग नजर आई भूमि पेडनेकर, यूजर बोले- 'ये तो अपना चिंटू है'

Bhumi Pednekar And Yash Kataria गुरुवार देर रात भूमि पेडनेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड संग मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुई। हालांकि दोनों ने फोटोग्राफर्स से बचने की पूरी कोशिश की। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। यश कटारिया (Yash Kataria) एक्ट्रेस से करीब पांच साल छोटे हैं।

By Aditi YadavEdited By: Publish:Thu, 06 Jul 2023 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 06 Jul 2023 11:50 PM (IST)
Bhumi Pednekar Boyfriend:  आधी रात रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग नजर आई भूमि पेडनेकर, यूजर बोले- 'ये तो अपना चिंटू है'
Bhumi Pednekar And Yash Kataria Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bhumi Pednekar And Yash Kataria: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। करीब चार महीने पहले एक्ट्रेस का   ब्वॉयफ्रेंड संग एक लिप लॉक वीडियो वायरल हुआ था।

दोनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन पार्टी के बाहर किस करते स्पॉट किया था। वहीं अब एक बार ये कपल मीडिया के कैमरे में कैद हुआ। गुरुवार देर रात भूमि पेडनेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड संग मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुई। हालांकि, दोनों ने फोटोग्राफर्स से बचने की पूरी कोशिश की।

यश कटारिया और भूमि पेडनेकर

सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर भूमि और यश का नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ये कपल मुंबई की सड़कों पर नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या करूं यार हंसी नहीं रोक पा रहा... ये तो दीपक कलाल है । दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये तो अपना चिंटू है'। 

पांच साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही है एक्ट्रेस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। यश कटारिया (Yash Kataria) एक्ट्रेस से करीब पांच साल छोटे हैं। उनकी उम्र 28 साल की है और वह एक बिजनेसमैन हैं। भूमि सोशल मीडिया पर यश को फॉलो करती हैं, हालांकि उनका अकाउंट प्राइवेट है। वहीं, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के साथ भी यश की दोस्ती है। हालांकि भूमि और यश की ओर से इस रिलेशनशिप पर कोई बयान नहीं आया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्में

आखिरी बार वह गोविंदा नाम मेरा में नजर आई थीं। जहां उन्होंने कियारा आडवाणी और विक्की कौशल के साथ काम किया था। अब वह जल्द ही भीड़, द लेडी किलर और अफवाह से लेकर बेशक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी