विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने सिद्धिविनायक मंदिर में टेका मत्था, बहन समीक्षा संग किए बप्पा के दर्शन

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 04 Jul 2023 01:51 PM (IST)

Bhumi Pednekar भूमि पेडनेकर ने दर्शकों को टायलेट एक प्रेम कथा और शुभ मंगल सावधान जैसी धमाकेदार फिल्म दी है। ...और पढ़ें

Still Images of Bhumi Pednekar from Siddhivinayak Mandir
Still Images of Bhumi Pednekar from Siddhivinayak Mandir

HighLights

  1. भूमि पेडनकर ने सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन
  2. बहन समीक्षा के साथ भूमि ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
  3. पैपराजी को बांटा प्रसाद

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्मी सितारे अक्सर मंदिर में जाकर दर्शन करते हैं। बीते दिनों अक्षय कुमार, सारा अली खान, विक्की कौशल, अवनीत कौर जैसे सितारों को देश के अलग-अलग कोने में मंदिर में दर्शन करते देखा गया। इसी कड़ी में बॉलीवुड का एक और सितारा है, जिसे हाल ही में फेमस सिद्धिविनायक टेंपल में दर्शन करते देखा गया। उन्होंने न सिर्फ यहां दर्शन किए, बल्कि पैपराजी में प्रसाद भी बांटा।

भूमि ने किए सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन

मंगलवार चार जुलाई से सावन के पावन त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें दर्शन के बाद पैपराजी को प्रसाद बांटते देखा जा सकता है। इसी के साथ एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पंडित ने पहनाई चुनरी

भूमि ने बहन समीक्षा के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक्ट्रेस ने उनके और अपनी बहन के दर्शन करते हुए फोटो भी शेयर किए। एक फोटो में देखा जा सकता है कि पंडित ने भूमि को चुनरी पहनाई है। जहां भूमि ने पर्पल कलर का सलवार सूट पहना था, वहीं समीक्षा ने सफेद रंग का ट्रेडिशनल वीयर अपने लिए चुना।

फैंस को पसंद आया भूमि का अंदाज

भूमि का यूं मंदिर जाकर दर्शन करना उनके फैंस को अच्छा लगा। कई लोगों ने उनके डाउन टू अर्थ एटीट्यूड की तारीफ की, तो कई ने उन्हें ब्लेसिंग्स दीं। इस बीच कुछ यूजर्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने भूमि को क्रिटिसाइज किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भूमि के बॉडीगार्ड ने उनका छाता पकड़ा हुआ है, जबकि वह खुद बारिश में भींगने से बची हुई हैं। इस पर एक फैन ने कमेंट किया, 'क्या वह अपना छाता खुद नहीं पकड़ सकती। पैसा आपको हैंडिकैप्ड बना देता है? नॉनसेंस।' इसी तरह एक ने लिखा, 'मंदिर से आकर भी घमंड और एटीट्यूट।'

भूमि पेडनेकर की आखिरी मूवी 'अफवाह' थी, जिसे इस साल 5 मई को रिलीज किया गया था। 30 जून को फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया।