रेड ब्रालेट में अक्षरा सिंह ने ढाया कहर, भोजपुरी एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीरें देख फैंस बोले- 'मार करइबू का मैडम'

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक बार फिर से भोजपुरी फिल्मों की यह क्वीन अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 20 Dec 2021 02:38 PM (IST) Updated:Mon, 20 Dec 2021 02:38 PM (IST)
रेड ब्रालेट में अक्षरा सिंह ने ढाया कहर, भोजपुरी एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीरें देख फैंस बोले- 'मार करइबू का मैडम'
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह- तस्वीर : Instagram: singhakshara

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक बार फिर से भोजपुरी फिल्मों की यह क्वीन अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों में बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है।

अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह काफी बोल्ड दिख रही हैं।

तस्वीरों में अक्षरा सिंह ने रेड कलर की ब्रालेट पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने ऊपर से प्रिंटेड लॉन्ग शर्ट डाली हुई है। इन तस्वीरों में भोजपुरी अभिनेत्री अलग-अलग पोज दे रही हैं। इन सभी तस्वीरों में अक्षरा सिंह का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है। इन तस्वीरों के साथ अक्षरा सिंह ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम 5 % बैटरी वॉर्निंग भी नहीं लेते हैं, किसी की फालतू बात तो दूर की बात है।'

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। vikasrajput2454 नाम के यूजर ने अक्षरा सिंह की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मार करइबू का मैडम (लड़ाई करवाओगी मैडम)। hansini_m_fan_of_akshara_singh ने अपने कमेंट में लिखा, 'यही तो अदा है कि लोग मरे जा रहे हैं।'

kumardixitshravan ने लिखा है, 'बिग बॉस का असर दिख रहा है।' gs5871456 ने लिखा है, 'सब तोहरे खातिर मरत हउें यूपी बिहार में।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अक्षरा सिंह की तस्वीरों पर कमेंट किए हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह इस साल निर्माता-निर्देशक करण जौहर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं। शो में उन्होंने अपने खेल और रणनीति से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।  

chat bot
आपका साथी