बेवॉच का किरदार हॉलीवुड के सुपरस्टार के लिए लिखा गया था - प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 26 Apr 2017 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 26 Apr 2017 07:47 PM (IST)
बेवॉच का किरदार हॉलीवुड के सुपरस्टार के लिए लिखा गया था - प्रियंका
बेवॉच का किरदार हॉलीवुड के सुपरस्टार के लिए लिखा गया था - प्रियंका

 अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा भारत अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के प्रोमोशन के लिए आई हैं। इस फिल्म के बारे में प्रियंका ने बताया है कि वह फिल्म में एक नेगेटिव किरदार निभा रही हैं और वह खुश हैं कि उन्हें इतना मजेदार किरदार निभाने का मौका मिला है।

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से जुड़ा एक खास राज उन्होंने शेयर किया है। वह यह है कि बेवॉच में वह जो किरदार निभा रही हैं दरअसल वह किरदार हॉलीवुड के एक बड़े सुपरस्टार के लिए लिखा गया था। प्रियंका ने नाम तो नहीं बताया, लेकिन वह मानती हैं कि यह उनकी उपलब्धि है कि उन्हें यह किरदार निभाने का मौका मिला। प्रियंका ने यह भी बताया कि क्वांटिको का भी किरदार किसी और के लिए लिखा गया था। 

यह भी पढ़ें: सिक्किम फिल्म इंडस्ट्री लॉन्च करेंगी प्रियंका चोपड़ा 

हालांकि फिर जब प्रियंका इस फिल्म का हिस्सा बनी तो इस शो की स्क्रिप्ट में ऐसे बदलाव हुए कि लड़की इंडिया की है। आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया। 

chat bot
आपका साथी