सिक्किम फिल्म इंडस्ट्री लॉन्च करेंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने वहां की सरकार से बातचीत की है और वह जल्द ही इस फिल्म की शुरुआत करेंगी।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक बड़ी घोषणा यह की है कि वह बहुत जल्द भारत में सिक्किम की फिल्म इंडस्ट्री लॉन्च करने जा रही हैं। जी हां, उन्होंने बताया है कि उनकी होम प्रोडक्शन पर्पल पेबल जो कि वह अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ रन करती हैं, आने वाले समय में रीजनल फिल्मों पर अधिक फोकस करेंगीं।
जी हां, उन्होंने बताया कि वह बंगाली फिल्मों के अलावा, कोंकणी फिल्म बनाने जा रही हैं। लेकिन उनका मेन फोकस सिक्किम में फिल्म इंडस्ट्री लॉन्च करने का है। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने वहां की सरकार से बातचीत की है और वह जल्द ही इस फिल्म की शुरुआत करेंगी। प्रियंका ने बताया है कि सिक्किम फिल्म इंडस्ट्री के लिए वह वहीं के कलाकारों को चुनने वाली हैं और वहां के ही टेक्नीशियन को और स्टार्स को ग्रो करने की कोशिश करेंगीं। उनकी मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' को इस वर्ष तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं और इस बारे में उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह फिल्म दिल के करीब है। चूंकि इसको देखकर वह अपने पापा को याद करने लगी थीं। क्योंकि उनको भी उन्होंने उसी तरह वेंटिलेटर पर देखा था।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने साइन की तीन नई फिल्में, पर नाम नहीं बताएंगी
प्रियंका ने यह भी कहा कि वह छोटी लेकिन विषयपरक फिल्में ही बनाएंगी। प्रियंका से यह पूछने पर कि 'क्वांटिको' का तीसरा सीजन आएगा या नहीं, इस पर प्रियंका ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। चूंकि यह टीम की रिसर्च पर निर्भर करता है। प्रियंका ने यह भी बताया कि वह भले ही विदेश में रह रही हों, मगर वह अपने होम प्रोडक्शन टीम की हर फिल्म की छोटी-छोटी बारीकियों को देखना और उसका ख्याल रखना नहीं भूलती हैं।
यह भी पढ़ें: अमिताभ और शाह रूख़ की ग्लैमरस हीरोइन रह चुकी हैं 'बाहुबली' की 'शिवगामी देवी'
यह पूछे जाने पर कि क्या वह संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन का हिस्सा होंगी? इस बारे में प्रियंका ने कहा कि मैं संजय भंसाली की फेवरेट हूं, इसलिए उनकी हर फिल्म का हिस्सा बनूं, ये जरूरी नहीं है।