Arjun Kapoor की घड़ी का दाम जानकर मुंह खुला रह जाएगा, इतनी कीमत में खरीद सकते हैं घर!

हाल ही में अर्जुन अमेरिका की यात्रा पर थे जहां से उन्होंने अपनी फोटो शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अर्जुन एक महंगी लग्ज़री वॉच पहने हुए दिख रहे हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Jul 2019 02:18 PM (IST) Updated:Wed, 24 Jul 2019 02:36 PM (IST)
Arjun Kapoor की घड़ी का दाम जानकर मुंह खुला रह जाएगा, इतनी कीमत में खरीद सकते हैं घर!
Arjun Kapoor की घड़ी का दाम जानकर मुंह खुला रह जाएगा, इतनी कीमत में खरीद सकते हैं घर!

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सेलब्रिटीज़ की लाइफ़ स्टाइल अक्सर फ़ैंस और फॉलोअर्स को प्रभावित करती है। आलीशान घर, स्टाइलिश कपड़े, विदेशों में छुट्टियां और महंगी एक्सेसरीज़ पर सबकी नज़र रहती है। अब अर्जुन कपूर की लग्ज़री वॉच की क़ीमत का खुलासा हुआ है, जिसे जानकर आपके पैरों के नीचे से ज़मीन निकल जाएगी। अर्जुन वक़्त देखने के लिए जो घड़ी पहनते हैं, उसकी क़ीमत में एक ठीकठाक घर ख़रीदा जा सकता है। 

हाल ही में अर्जुन अमेरिका की यात्रा पर थे, जहां से उन्होंने अपनी फोटो शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अर्जुन एक महंगी लग्ज़री वॉच पहने हुए दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन ने जो घड़ी पहनी है, वो Rolex Oyster Perpetual Yacht Master 2 सीरीज़ की है। इस घड़ी को 1992 में लांच किया गया था और ख़ास तौर नॉटिकल स्पोर्ट्सपर्सन के लिए इसे डिज़ाइन किया गया है। घड़ी में 18 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया गया है।वॉटपप्रूफ होने की वजह से वॉटर स्पोर्ट्स के लिए यह एक आदर्श घड़ी है। 

ख़ूबियों के बाद अब आते हैं इसकी क़ीमत पर। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बाज़ार में अर्जुन की इस घड़ी की क़ीमत 27 लाख 57 हज़ार रुपये है। अर्जुन की यह सबसे कीमती घड़ियों में से एक है।

 

View this post on Instagram

Yankee Doodle Do with my Fan & I !!! (Ps - who wore the neon better ??? 😉)

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Jul 3, 2019 at 8:08pm PDT

अर्जुन के करियर की बात करें तो इस साल उनकी फ़िल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड रिलीज़ हुई थी, जो फ्लॉप रही। अर्जुन अब आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म पानीपत में लीड रोल में नज़र आएंगे, जिसमें उनका किरदार एक मराठा वॉरियर का है। यह फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होगी। फ़िल्म में कृति सनोन फीमेल लीड में है, जबकि संजय दत्त नेगेटिव रोल में दिखेंगे। 

chat bot
आपका साथी