बाल-बाल बच गए Arjun Kapoor तो गर्लफ्रेंड Malaika Arora नें दिया ऐसा रियेक्शन

इस वीडियो में अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने शुक्र मनाते हुए कमेंट किया है ‘फाइनली..’ इस कमेंट को देख कर साफ जाहिर है कि मलाइका भी अर्जुन की टोपियों से ऊब चुकी थीं।

By Ifat QureshiEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jul 2019 06:11 PM (IST)
बाल-बाल बच गए Arjun Kapoor तो गर्लफ्रेंड Malaika Arora नें दिया ऐसा रियेक्शन
बाल-बाल बच गए Arjun Kapoor तो गर्लफ्रेंड Malaika Arora नें दिया ऐसा रियेक्शन

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर होना कोई आम बात कतई नही है। कई बार एक्टर्स को अपनी फिल्मों के किरदार के लिए खुदकी लाइफ और शरीर में बड़े बदलाव करने पड़ते हैं। ऐसा ही कुछ अर्जुन कपूर के साथ हुआ जब उनकी फिल्म के लुक को छुपाने के लिए उन्हे 9 महीने सर छुपा कर हर जगह घूमना पड़ा।

अपनी आने वाली फिल्म ‘पानीपत’ के लिए अर्जुन कपूर बाल्ड हुए थे जिसके कारण उन्हे कई महीनों से टोपी में ही स्पॉट किया जा रहा था। हाल ही में अर्जुन नें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर की है जिसमें 9 महीने बाद अर्जुन अपनी टोपी हटा रहे हैं। इस वीडियो मे अर्जुन ने कैप्शन लिखा है ‘9 महीने बाद बाल बाल बच गए’। इस वीडियो में अर्जन कपूर का एक अलग लुक देखने को मिल रहा है। इस लुक को अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘पानीपत’ के लिए अपनाया था।

 

View this post on Instagram

9 months later.. Baal baal बच गए 📸 - @kunalgupta91

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Jul 26, 2019 at 1:27am PDT

इस वीडियो में अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने शुक्र मनाते हुए कमेंट किया है ‘फाइनली..’ इस कमेंट को देख कर साफ जाहिर है कि मलाइका भी अर्जुन की टोपियों से ऊब चुकी थीं।

इससे पहले अर्जन ने एक और वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होनें अपनी टोपियों का कलेक्शन दिखाते हुए बताया कि 16 नवम्बर 2018 में वे गंजे हुए थे जिसके 9 महीने बाद वह बिना टोपी के सबके सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Kapil Sharma के फैंस के लिए अच्छी खबर, अब करने जा रहे हैं यह नया काम

 

View this post on Instagram

Time to CAP it off !!! 16th of November 2018 till today… Managed to hide my look for Panipat… Courtesy – all my caps !!! Stay tuned for 1.30 pm !!!

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Jul 26, 2019 at 12:07am PDT

आशुतोष ग्वारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में अर्जुन कपूर के साथ कृति सेनन, संजय दत्त और पद्मिनी कोहलापुरी भी नज़र आने वाली हैं। ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज़ की जाएगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी