Arbaaz Khan ने कहा, 'जॉर्जिया एंड्रियानी को अब उनकी 'गर्लफ्रेंड' या 'बे' कहना बंद कर देना चाहिए', जानें ऐसा क्यों

मलाइका अरोड़ा संग तलाक के बाद अरबाज लंबे समय से जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को फैमिली फंक्शन में या फिर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। वहीं दोनों के फैंस उनकी शादी को लेकर भी कई बार कयास लगाते नजर आते हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 09:55 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 09:55 AM (IST)
Arbaaz Khan ने कहा, 'जॉर्जिया एंड्रियानी को अब उनकी 'गर्लफ्रेंड' या 'बे' कहना बंद कर देना चाहिए', जानें ऐसा क्यों
Photo Credit - Arbaaz Khan Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ​बीते कई सालों से जॉर्जिया एंड्रियानी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहैं। मलाइका अरोड़ा संग तलाक के बाद अरबाज लंबे समय से जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को फैमिली फंक्शन में या फिर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। वहीं दोनों के फैंस उनकी शादी को लेकर भी कई बार कयास लगाते नजर आते हैं। इसी बीच अरबाज खान ने जॉर्जिया को लेकर कहा कि अब उन्हें उनकी 'गर्लफ्रेंड' या 'बे' कहना बंद कर देना चाहिए। आखिर अरबाज खान ने जॉर्जिया को लेकर ऐसा क्यों कहा? आइए जानते हैं...

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

आरबाज खान ने हाल ही में 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में जॉर्जिया एंड्रियानी सं अपने रिश्ते को लेकर कई सारी बातें की। उन्होंने कहा, 'सबसे जरूरी और सबसे पहले जॉर्जिया को एक व्यक्ति के रूप में पहचान मिलनी चाहिए। ये बेहद ही दुखत है। मैं उन सभी लोगों का नाम बताउं जो लगातार जार्जिया को 'अरबाज खान की गर्लफ्रेंड या बे' लिखते हैं। ये उनकी पहचान नहीं है। उनको लेकर आप बार बार ऐसा नहीं कह सकते हैं और ये कहना भी गलत है। ये उनके फेमस होने का कोई तरीका नहीं है। हां वो मेरी लाइफ में काफी निष्पक्ष है, लेकिन ये उनकी पहचान नहीं।'

अरबाज खान ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा, 'न सिर्फ जॉर्जिया बल्कि मुझे भी सलीम खान बेटा या फिर सलमान खान का भाई कहते हैं। ऐसा क्यों? हर किसी को अपना स्पेस और पहचान देनी होगी और वह यही चाहेगी। वहीं जॉर्जिया के बारे में बारे में पूरी दुनिया जानती हैं वह कौन हैं? उन्हें मेरे नाम से जोड़कर देखना गलत है। वहीं अगर आपको ऐसा लगता है कि वह फेमस नहीं तो फिर उनकी तस्वीरें लेना बंद कर देना चाहिए। जॉर्जिया मेरी गर्लफ्रेंड कर होने पर 'शर्मिंदा' नहीं हैं, बल्कि इसलिए कि वह जानना चाहती है कि वह कौन है।

chat bot
आपका साथी