विवादों से बेपरवाह अनुष्का शर्मा विराट कोहली संग कर रहीं इन्ज्वॉय, सामने आईं तस्वीरें

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली देश के सबसे फेवरेट सेलेब्स हैं। वे अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। यह कपल अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को अपडेट कराता रहता है।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 01 Nov 2019 05:49 PM (IST)
विवादों से बेपरवाह अनुष्का शर्मा विराट कोहली संग कर रहीं इन्ज्वॉय, सामने आईं तस्वीरें
विवादों से बेपरवाह अनुष्का शर्मा विराट कोहली संग कर रहीं इन्ज्वॉय, सामने आईं तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली देश के सबसे फेवरेट सेलेब्स हैं। वे अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। यह कपल अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को अपडेट कराता रहता है। विवाद चाहे जितने हों यह सेलेब्स अपनी जिंदगी जीने का जुनून नहीं बदलता है। हाल में पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर के बयान के उठे विवाद से बेपरवाह अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार शाम अपने ट्विटर अकाउंट पर विराट संग नई तस्वीरें शेयर की हैं। इस ट्वीट में अनुष्का शर्मा ने लिखा, हमेशा एक रौशनी होती है जो कभी खत्म नहीं होती है। 

इस तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे को हग किया हुआ है। इस तस्वीर में विराट कोहली व्हाइट तस्वीर में नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा ने ऑफ शोल्डर रेड टॉप कैरी किया हुआ है। 

There is a light that never goes out ♥️ pic.twitter.com/0f7cWwVV0k

— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) November 1, 2019

फारुख इंजीनियर के आरोपों पर दिया करारा जवाब

अनुष्का शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर चाय सर्व करते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी फारुख इंजीनियर के इस आरोप का अनुष्का शर्मा ने जबरदस्त जवाब दिया। इसके बाद पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने अपने बयान पर सफाई दी। फारुख इंजीनियर ने कहा है कि उन्होंने ये बयान मजाक में दिया था और अनुष्का को बिना मतलब इस विवाद में घसीट लिया गया। फारुख ने आगे कहा कि मेरी बात सिर्फ और सिर्फ चयनकर्ताओं के लिए थी। जो अपना काम अच्छे से नहीं कर रहे थे। विराट और अनुष्का के खिलाफ मैं कुछ नहीं कह रहा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा पिछले साल शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो में नजर आई थीं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Oct 31, 2019 at 5:15am PDT

chat bot
आपका साथी