अनुष्का ने 35 किलो के पहने परिधान

किरदारों को जीवंत बनाने के लिए कलाकार तमाम जतन करते हैं। रिसर्च के साथ अपने मेकअप पर प्रयोग करने में भी गुरेज नहीं करते। अनुराग कश्यप की पीरियड फिल्म 'बांबे वेलवेट' में अनुष्का शर्मा बेहद अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इस लुक के लिए अनुष्का ने घंटों मेहनत

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Fri, 24 Apr 2015 09:04 PM (IST) Updated:Fri, 24 Apr 2015 09:22 PM (IST)
अनुष्का ने 35 किलो के पहने परिधान

मुंबई। किरदारों को जीवंत बनाने के लिए कलाकार तमाम जतन करते हैं। रिसर्च के साथ अपने मेकअप पर प्रयोग करने में भी गुरेज नहीं करते। अनुराग कश्यप की पीरियड फिल्म 'बांबे वेलवेट' में अनुष्का शर्मा बेहद अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इस लुक के लिए अनुष्का ने घंटों मेहनत की है। यह फिल्म पिछले सदी के सातवें दशक में सेट हैं। अनुष्का जैज सिंगर की भूमिका में हैं। लिहाजा अपने मेकअप, बाल और कास्ट्यूम को मिलाकर उन्हें तैयार होने में चार घंटे लगे। यानी उन्हें अन्य कलाकारों के मुकाबले चार घंटे पहले आना पड़ता था। ताकि शूटिंग के समय वह तैयार हों।

अनुष्का की पिटाई करता देख नाराज मां ने बंद की दर्शन कुमार से बातचीत

दरअसल, उस दौर में मेकअप का इस्तेमाल काफी कम होता था। हेयर स्टाइल भी अलग हुआ करती थी। मेकअप और कॉस्ट्यूम गाने के मिजाज पर निर्भर करता था। अब मेकअप का स्टाइल काफी बदल चुका है। पीरियड फिल्म होने के कारण परिधान भी उसी दौर के अनुरूप तैयार हुए है। बताया जाता है कि अनुष्का के कॉस्ट्यूम का वजन तीस से 35 किलोग्राम है।

शूटिंग के दौरान उन्हें पूरे दिन इन भारी भरकम परिधानों में ही रहना पड़ता था। जींस टॉप में सहज महसूस करने वाली अनुष्का ने एक बार भी इन परिधानों को लेकर शिकायत नहीं की। वह शूटिंग के लिए तय समय पर तैयार होती थी। काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देख कर अनुराग कश्यप भी उनके मुरीद हो गए।

प्रेगनेंट होने के लिए किम करदाशियां ने ये भी कर डाला!

पुरुषों की मर्दानगी पर आमिर खान ने उठाए सवाल

सचिन तेंदुलकर के साथ वरुण धवन का भी है आज बर्थडे

chat bot
आपका साथी