यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जानें, वरुण धवन और सचिन तेंदुलकर के बीच क्या है खास कनेक्शान
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और चुलबुले एक्टर वरुण धवन के बीच एक बहुत ही दिलचस्प कॉमन फैक्टर का खुलासा हुआ ...और पढ़ें

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और चुलबुले एक्टर वरुण धवन के बीच एक बहुत ही दिलचस्प कॉमन फैक्टर का खुलासा हुआ है और ये है दोनों का एक ही दिन बर्थडे होना। जी हां, आज वरुण धवन का भी बर्थडे है और वो भी क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। ऐसे में 'क्रिकेट के भगवान' के साथ अपना बर्थडे शेयर करने वाले वरुण धवन खुद को बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
बीमार होने पर कोर्ट नहीं पहुंचे सलमान, पर की शूटिंग!
इस बारे में वरुण ने कहा, 'सचिन तेंदुलकर के साथ अपना बर्थडे शेयर करना मेरे लिए बहुत ही सम्मानजनक बात है। क्रिकेट मेरी जिंदगी का एक बहुत ही अहम हिस्सा है और मैं नियमित रूप से खेलता हूं।' उन्होंने अपने बर्थडे पर मिले एक खास गिफ्ट की फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है। ये है उनका यह खास गिफ्ट।
.jpg)
आपको बता दें कि वरुण आज पूरे 28 साल के हो गए। इस वक्त उनका फिल्मी करियर भी शानदार दौर से गुजर रहा है। हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म 'बदलापुर' बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही और अब उनकी शाहरुख खान और काजोल जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्म 'दिलवाले' आ रही है। खैर, वरुण को उनके फैंस की तरफ से भी जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। वो यूं ही कामयाबी की सीढि़यां चढते रहें।
