Anushka Sharma: कांस डेब्यू के लिए फ्रांस रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

Anushka Sharma इन दिनों सेलिब्रिटीज के बीच कांस फिल्म फेस्टिवल की धूम है। सारा अली खान से लेकर ईशा गुप्ता तक कई अभिनेत्रियों ने इस साल के कांस फिल्म फेस्टिवल से अपना लुक रिवील किया है। अब बारी है अनुष्का शर्मा की जो फ्रांस के लिए रवाना हो चुकी हैं।

By Karishma LalwaniEdited By: Publish:Sun, 21 May 2023 01:53 PM (IST) Updated:Sun, 21 May 2023 01:55 PM (IST)
Anushka Sharma: कांस डेब्यू के लिए फ्रांस रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस
File Photo of Anushka Sharma. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस बार के फिल्म फेस्टिवल में कई इंडियन एक्ट्रेस ने डेब्यू किया है, जबकि एक अभिनेत्री का आना अब भी बाकी है। कांस फिल्म फेस्टिवल में अभी तक उर्वशी रौतेला, ऐश्वर्या राय बच्चन, ईशा गुप्ता, सारा अली खान, मानुषी छिल्लर और मृणाल ठाकुर के लुक ने सुर्खियां बटोरी हैं। अब बारी है एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की, जो स्टार स्टडेड इस फंक्शन का हिस्सा बनने के लिए फ्रांस रवाना हो चुकी हैं।

कांस डेब्यू के लिए निकलीं अनुष्का

अनुष्का शर्मा अपने पहले कांस फिल्म फेस्टिवल में क्या पहनेंगी, यह जानने के लिए उनके फैंस में बेताबी है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें ब्लैक ट्रैक पैंट्स और व्हाइट क्रॉप टॉप में देखा जा सकता है। यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। इस दौरान अनुष्का ने पैपराजी से किसी भी तरह का इंटरेक्शन नहीं किया, और सीधे एयरपोर्ट के अंदर चली गईं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फैंस ने दिखाई एक्साइटमेंट

अनु्ष्का शर्मा के कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना होने का वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''इनका लुक देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा।'' इसके साथ ही अनुष्का के कई फैंस ने उन्हें कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर पहली बार वॉक करने के लिए गुड लक विश किया।

कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 हाइलाइट्स

फ्रांस में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल में सारा अली खान का इंडियन लुक काफी चर्चा में रहा। यह बार था जब सारा ने कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वॉक किया। कांस का उनका पहला एक्सपीरियंस यादगार रहे, इसके लिए एक्ट्रेस ने भारतीय परिधान में एंट्री को चुना।

वहीं, उर्वशी रौतेला ने अपने नेकलेस और लिपस्टिक को लेकर सुर्खियां बटोरीं। पहले दिन उन्होंने पिंक आउटफिट के साथ छिपकली की डिजाइन का नेकलेस, और दूसरे दिन ब्लू शेड की लिपस्टिक को कैरी किया था। सभी एक्ट्रेस में उनके लुक ने पैपराजी का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा।

chat bot
आपका साथी