अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं बचपन की तस्वीरें, पति विराट कोहली ने किया ये कमेंट

अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से ट्रोल होती हैं। लेकिन उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिन्हें देखकर आपको उनपर प्यार हो जाएगा।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 03:41 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 03:51 PM (IST)
अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं बचपन की तस्वीरें, पति विराट कोहली ने किया ये कमेंट
अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं बचपन की तस्वीरें, पति विराट कोहली ने किया ये कमेंट

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से ट्रोल हो जाती हैं। लेकिन उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिन्हें देखकर आपको उनपर प्यार आ जाएगा। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस इतनी क्यूट लग रही हैं कि इन्हें एक बार देखकर आपका दिल नहीं भरेगा। दरअसल, अनुष्का ने अपने बचपन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

एक्ट्रेस ने बैक-टू-बैक तीन तस्वीरें शेयर की हैं और हर तस्वीर में वो बहुत क्यूट लग रही हैं। पहली तस्वीर में वो पलंग पर बैठ हुई हैं और कुछ खा रही हैं। इस फोटो में अनुष्का बड़ी शैतानी भरी नजरों से कैमरे की तरफ देख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वो खिलखिलाकर हंसती हुई दिख रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में वो चुपचाप बैठी हैं और किसी चीज़ को बड़े गौर से देख रही हैं। तीनों फोटो में अनुष्का बहुत प्यारी लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

लिटिल मी

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Sep 13, 2019 at 1:12am PDT

 

View this post on Instagram

लिटिल मी

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Sep 13, 2019 at 1:12am PDT

एक्ट्रेस की एक फोटो पर उनके पति विराट कोहली ने भी कमेंट किया है। विराट ने पत्नी की तस्वीर पर खूब सारे दिल बनाकर अपने प्यार इज़हार किया है। वहीं आयुष्मान खुरान और जरीन खान ने भी अनुष्का की फोटो को क्यूट बताया है।

 

View this post on Instagram

लिटिल मी

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Sep 13, 2019 at 1:12am PDT

इससे पहले अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन फोटोज में एक्ट्रेस समंदर के अंदर मस्ती करती दिख रही थीं। एक्ट्रेस ने तीन तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वो फुल मस्ती के मूड में दिख रही थीं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, वॉटर बेबी। इससे पहले अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने दोनों की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जो काफी वायरल हुई थी। उस फोटो में विराट शर्टलेस थे और अनुष्का बिकिनी में थीं।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Sep 10, 2019 at 11:12pm PDT

chat bot
आपका साथी