अनुराग के साथ अभिषेक, तापसी और विक्की की 'मनमर्जियां', जल्द शुरू होगी शूटिंग

खबर है कि यह एक लव स्टोरी होगी। साथ ही फिल्म की शूटिंग पंजाब, मुंबई और उत्तर भारत के कुछ इलाकों में होने की संभावना है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Sat, 20 Jan 2018 04:29 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jan 2018 04:29 PM (IST)
अनुराग के साथ अभिषेक, तापसी और विक्की की 'मनमर्जियां', जल्द शुरू होगी शूटिंग
अनुराग के साथ अभिषेक, तापसी और विक्की की 'मनमर्जियां', जल्द शुरू होगी शूटिंग

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। मुक्काबाज़ के बाद अनुराग कश्यप एक बार फिर डायरेक्टर की ज़िम्मेदारी संभालने की तैयारी कर रहे हैं। इस फ़िल्म में पहली बार अनुराग अभिषेक बच्चन को डायरेक्ट करने वाले हैं।

अनुराग बसु की फिल्म मुक्काबाज भले ही बॉक्स आॅफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पायी हो, लेकिन फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छे व्यूज लगातार मिल रहे हैं। अब आनंद एल राय के होम प्रोडक्शन की फिल्म मनमर्जियां की कमान अनुराग ने संभाल ली है, जिसे पहले बरेली की बर्फी की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित कर रही थीं। फिर कुछ कारणों से फिल्म ठप पड़ गयी थी। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है। विकी कौशल और तापसी पन्नू के साथ अभिषेक बच्चन फ़िल्म में लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ईशान-जाह्नवी का दिल कुछ देरी से धड़केगा, सामने आयी नई रिलीज़ डेट

अनुराग ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत के दौरान बताया भी था कि जब आनंद एल राय ने उन्हेंं मनमर्जियां फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए फोन किया था। उस वक्त अनुराग ने उन्हें बताया कि वह अभी मुक्काबाज पर काम कर रहे हैं। आनंद को कांसेप्ट काफी पसंद आया और उन्होंने कहा कि मनमर्जियां से पहले वह मुक्काबाज से जुड़ना चाहेंगे। सो, तय हुआ कि पहले मुक्काबाज पूरी करते हैं और फिर मनमर्जियां पर काम शुरू होगा। खबर है कि यह एक लव स्टोरी होगी। साथ ही फिल्म की शूटिंग पंजाब, मुंबई और उत्तर भारत के कुछ इलाकों में होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी