राम और श्याम अबतक की बेस्ट डबल रोल फिल्म है- अनिल कपूर

निल कपूर ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें लगता है कि अब तक हिंदी फिल्मों में जितनी भी डबल रोल वाली फिल्में बनी हैं, दिलीप कुमार की राम और श्याम बेस्ट है। वहां से लोगों ने काफी प्रेरणा ली है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Tue, 20 Jun 2017 03:30 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jun 2017 03:30 PM (IST)
राम और श्याम अबतक की बेस्ट डबल रोल फिल्म है- अनिल कपूर
राम और श्याम अबतक की बेस्ट डबल रोल फिल्म है- अनिल कपूर

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अनिल कपूर जल्द ही फिल्म मुबारकां में नज़र आने वाले हैं जिसमें अर्जुन कपूर का डबल रोल है। हालांकि अनिल की नज़रों में दिलीप कुमार की डबल रोल वाली फिल्म राम और श्याम बॉलीवुड की बेस्ट डबल रोल फिल्म है।

अनीस बज़्मी की नई फिल्म मुबारकां जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में हैं। अर्जुन ने इससे पहले भी औरंगजेब में डबल रोल किरदार निभाया है। इस फिल्म में अनिल कपूर अर्जुन के मामा और चाचा के रोल में हैं। ट्रेलर लांच के दौरान यह पूछे जाने पर कि अब तक हिंदी सिनेमा में कई डबल रोल फिल्में आई हैं। उनकी नजर में अबतक की बेस्ट फिल्म कौन सी है? इस पर अनिल कपूर ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें लगता है कि अब तक हिंदी फिल्मों में जितनी भी डबल रोल वाली फिल्में बनी हैं, दिलीप कुमार की राम और श्याम बेस्ट है। वहां से लोगों ने काफी प्रेरणा ली है। वह जिस तरह की फिल्म थी, लोगों ने काफी एन्जॉय किया और फिर इस तरह के फिल्में ज़्यादा बनने लगीं। अनिल ने कहा कि हर फिल्म की अपनी कहानी होती है इसलिए किसी को उसी तरह की फिल्म से कम्पेयर करना सही नहीं है।

यह भी पढ़ें:Exclusive : जाह्नवी कपूर है इस काम में एक्सपर्ट, Mom श्रीदेवी भी हो जाती हैं ख़ुश

 

अनिल ने इसके अलावा यह भी कहा कि एन टी रामाराव जैसे साउथ के कलाकारों ने भी डबल किरदार जम कर निभाये हैं और हिंदी फिल्में फिर वहां से इंस्पायर होती रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर का मानना था कि फिल्म आंखें भी डबल रोल में यादगार फिल्मों में से एक है क्योंकि उस फिल्म में लगभग हर किरदार के डबल रोल थे। आंखें में राज बब्बर और कादर खान द्वारा निभाया गया किरदार उन्हें काफी पसंद आया था।

यह भी पढ़ें:Exclusive: आयशा टाकिया ने माना, इस काम में वो हैं बहुत ही बुरी 

फिल्म मुबारकां में इलियाना डिक्रूज़ और अतिया शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज़ होगी।

chat bot
आपका साथी