अनिल कपूर और सोनम कपूर को ट्रोल्स ने कहा 'बेशर्म', अभिनेता बोले- 'उनका मूड खराब होगा...'

अनिल कपूर अरबाज खान के शो पिंच के दूसरे सीजन में शामिल हुए हैं। इस दौरान अरबाज खान ने अनिल कपूर को उनको ट्रोल करने वालों के कमेंट्स बताए। जिनके जवाब बी अनिल कपूर ने अपने एकदम झक्कास अंदाज में दिए।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 06:00 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 06:00 PM (IST)
अनिल कपूर और सोनम कपूर को ट्रोल्स ने कहा 'बेशर्म', अभिनेता बोले- 'उनका मूड खराब होगा...'
अरबाज खान के शो पिंच में अनिल कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अनिल कपूर वैसे तो अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। तो वहीं कई बार वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने उनको ट्रोल करने वालों को लेकर बात की है। अनिल कपूर, अरबाज खान के शो 'पिंच' के दूसरे सीजन में शामिल हुए हैं। इस दौरान अरबाज खान ने अनिल कपूर को उनको ट्रोल करने वालों के कमेंट्स बताए। जिनके जवाब बी अनिल कपूर ने अपने एकदम झक्कास अंदाज में दिए।

अरबाज खान के शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें अनिल कपूर और अरबाज खान मजेदार बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो की शुरुआत में अरबाज खान अनिल कपूर को एक ट्वीट पढ़कर सुनाते हैं जिसमें लिखा रहता है, 'कुछ भी ट्वीट करने से पहले सोचे, आप अपने पर्सनल मैसेजिंग सिस्टम पर नहीं हैं।' अरबाज के इस कमेंट को पढ़ने के बाद अनिल कपूर जवाब देते हैं, 'एक ही तो जिंदगी है, अब अगर इन सब चीजों को सीरियसली लूंगा तो कैसे जीयूंगा।'

इसके बाद अरबाज खान सोनम कपूर और अनिल कपूर की फोटो को लेकर ट्रोल्स के रिएक्शंस पर बात करते हैं। अरबाज खान एक कमेंट पढ़कर बताते हैं जिसमें लिखा होता है, 'मुझे लगता है कि पिता और बेटी दोनों ही बेशर्म हैं, जो पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं।' इस कमेंट पर अनिल कपूर बेहद शांति भरा जवाब देते हैं। अनिल कपूर कहते हैं कि, 'अगर उन्होंने ऐसा कमेंट किया है तो वो शायद बुरे मूड में थे या दुखी थे।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

आगे अरबाज खान अनिल कपूर से उनकी जवानी का राज भी पूछते हैं। इसके जवाब में अनिल कपूर एक गाने की लाइन गुनगुनाते हैं। अनिल कपूर कहते हैं, 'वो गाना है ना बहुत दिया देने वाले ने, आंचल में नहीं समाया।' वहीं इस दौरान बाल दिवस पर अनिल कपूर पर बनने वाले मीम को लेकर भी अरबाज खान उनसे पूछते हैं कि उनकी इस पर क्या प्रतिक्रिया है। इसके जवाब में अनिल कपूर कहते हैं, 'आज आपके शो पर मैं मुंडन करवा कर आया हूं।' इस प्रोमो को देखकर लगता है कि अनिल कपूर वाला ये एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है।

chat bot
आपका साथी