अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में साथ दिखेंगे हर्षवर्धन और अनिल कपूर, ये होगा किरदार

Abhinav Bindra Biopic जल्द ही ओलंपिक मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा के जीवन पर भी फिल्म बनने जा रही है जिसमें अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ दिखाई देंगे।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 09:21 AM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 09:22 AM (IST)
अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में साथ दिखेंगे हर्षवर्धन और अनिल कपूर, ये होगा किरदार
अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में साथ दिखेंगे हर्षवर्धन और अनिल कपूर, ये होगा किरदार

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में इन दिनों स्पोर्ट्स फ़िल्मों का ट्रेंड चल रहा है। जल्द ही कुछ खिलाड़ियों की बायोपिक और खेल की घटनाओं पर बन रही फिल्म रिलीज होने वाली है। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। जी हां, जल्द ही आपको बड़े पर्दे पर ओलंपिक मेडलिस्ट और निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म का ऐलान काफी साल पहले हो चुका था, लेकिन अब फिल्म फ्लोर पर आ गई है।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने इस फिल्म की घोषणा की है। फिल्म में खुद अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में हर्षवर्धन अभिनव बिंद्रा का किरदार निभा रहे हैं, जबकि स्क्रीन पर भी अनिल कपूर उनके पिता की भूमिका में नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब पर्दे पर अनिल कपूर और हर्षवर्धन एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। कुछ समय पहले फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में भी अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ पहली बार काम किया था।

The beginning... @HarshKapoor_ @Abhinav_Bindra pic.twitter.com/HOyV2VDW7N

— Anil Kapoor (@AnilKapoor) February 16, 2020

अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर ने इसकी जानकारी दी है। अनिल कपूर ने ट्वीट करते हुए एक फोटो शेयर की है और 'द बिगनिंग' कैप्शन के साथ इसे शेयर किया है। वहीं सोनम कपूर ने भी अभिनव बिंद्रा की बायोपिक की जानकारी दी और अपने पिता और भाई को शुभकामनाएं दीं।

 

View this post on Instagram

This is going to be special - The Bindra biopic. All the best @anilskapoor @harshvarrdhankapoor @abhinav_bindra

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on Feb 15, 2020 at 10:30pm PST

बता दें कि ये फिल्म बिंद्रा की ऑटोबायोग्राफी से एडॉप्ट की गई है, जिसका नाम ए शॉट एट हिस्ट्री : माई ओब्सेसिव जर्नी टू ओलंपिक गोल्ड एंड बियॉन्ड है। इसकी घोषणा तीन साल पहले ही हर्षवर्धन की थी और अभिनव बिंद्रा के साथ फोटो भी शेयर की थी। हालांकि, फिल्म फ्लोर पर नहीं आ पाई और ना ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई मगर अब दर्शक जल्द ही इस फिल्म का मजा ले सकेंगे।

 

View this post on Instagram

Beginnings are very special. Especially when you get to play a character that has made the nation proud on world stage. I am stoked to have been chosen to play #AbhinavBindra and hopefully will do justice to the man, the legend! Like the man himself said "Hard Work is a talent." #LetsDoThis

A post shared by Harsh Varrdhan Kapoor (@harshvarrdhankapoor) on Sep 5, 2017 at 10:06am PDT

अगर हर्षवर्धन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन कपूर ने साल 2016 में फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके दो साल बाद 2018 में उन्होंने सुपरहीरो फिल्म 'भावेश जोशी' में काम किया था। इसके अलावा मिताली राज, झूलन गोस्वामी, साइना नेहवाल की बायोपिक पर भी काम चल रहा है।

chat bot
आपका साथी