अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी की फिल्म का पोस्टर रिलीज, 'ये साली आशिकी' में आएंगे नजर

Amrish Puri Grandson Vardhan Puri Debut अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी की पहली फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 04:04 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 04:05 PM (IST)
अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी की फिल्म का पोस्टर रिलीज, 'ये साली आशिकी' में आएंगे नजर
अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी की फिल्म का पोस्टर रिलीज, 'ये साली आशिकी' में आएंगे नजर

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी भी अब फिल्मों में एंट्री लेने वाले हैं। काफी दिनों से खबरें आ रही थीं कि शायद वर्धनपुरी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं और अब एक्टर ने अपनी पहली फिल्म का पोस्टर करते हुए इस खबर की पुष्टि कर दी है। अब अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे और फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है।

वर्धन पुरी की ओर से शेयर किए पोस्टर के अनुसार उनकी पहली अपकमिंग फिल्म का नाम 'ये साली आशिकी' है। फिल्म का निर्देशन चिराग रुपरेल कर रहे हैं और फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। वर्धन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए वर्धन ने लिखा है- आशिक भी हूं, कातिल भी हूं, प्यार करने वालों #YehSaaliAashiqui की दुनिया में आने के लिए तैयार हो जाएं। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होने जा रहा है।

 

View this post on Instagram

Aashiq hoon main... ❤ Qaatil bhi hoon...🔪 Lovers, get ready to step into the world of #YehSaaliAashiqui, trailer out tomorrow! @shivaleekaoberoi #CheragRuparel @jayantilalgadaofficial @penmovies @sonymusicindia #AmrishPuriFilms

A post shared by Vardhan Puri (@vardhanpuri02) on Nov 3, 2019 at 11:39pm PST

बता दें कि वर्धन पुरी एक्टिंग के माध्यम से नहीं लेकिन फिल्मों से जुड़े हुए हैं। इससे पहले उन्होंने इशकजादे और दावत-ए-इश्क फिल्म में हबीब फैसल और शुद्ध देसी रोमांस में मनीष शर्मा को असिस्ट किया था। फिल्म में वर्धन के अपोजिट शिवालिका ओबरॉय को कास्ट किया गया है और शिवालिका भी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। शिवालिका फिल्म प्रोड्यूसर महावीर ओबरॉय की पोती हैं।

 

View this post on Instagram

Good boy in the day, Bad boy in the night 🦹🏻‍♀️

A post shared by Vardhan Puri (@vardhanpuri02) on Nov 3, 2019 at 7:34am PST

पहले वर्धन ने कहा था कि वह पांच साल की उम्र से अभिनय कर रहे हैं। उनके दादा अमरीश पुरी का ही यह सपना था कि वह अभिनय करें। वर्धन कहते हैं कि मैं चाहता हूं जो प्यार मेरे दादू को मिला है, मुझे भी मिले। वह मेरे गुरु रहे हैं। उन्होंने मुझे यह बात बहुत पहले ही समझा दी थी कि चूंकि मैं उनका पोता हूं तो उनसे काफी अपेक्षाएं दुनिया को रहेंगी। इसलिए उन्हें इस पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करनी होगी।

chat bot
आपका साथी