Drug Case में आर्यन खान की बेल से खुश हुए शाह रुख खान के फैंस, ट्विटर पर कहा- सत्य की जीत हुई

Aryan Khan Bail शाह रुख खान के फैंस ने एचसी के फैसले का स्वागत किया है। मुंबई में सुपरस्टार के घर मन्नत के बाहर फैंस ने जमा होना शुरू कर दिया है। और जो जा नहीं पा रहे वो सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:07 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 07:41 AM (IST)
Drug Case में आर्यन खान की बेल से खुश हुए शाह रुख खान के फैंस, ट्विटर पर कहा- सत्य की जीत हुई
Image Source: Shah Rikh khan Fan Page On Insta

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉम्बे हाई कोर्ट से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत मिल गई है, जिन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा छापे गए क्रूज शिप पार्टी में गिरफ्तार किया गया था। शाह रुख खान के फैंस ने एचसी के फैसले का स्वागत किया है। मुंबई में सुपरस्टार के घर मन्नत के बाहर फैंस ने जमा होना शुरू कर दिया है। और जो जा नहीं पा रहे वो सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

एक फैन ने ट्वीट कर लिखा,'मैं बोर्ड के लिए पढ़ रहा था, लेकिन जैसे ही मुझे #aryankhanbail की खबर मिली, मैं अपने आदर्श #srk के लिए भावनात्मक रूप से बहुत उत्साहित था, शाह रुख की 2 अक्टूबर से रातों की नींद हराम हो गई थी। लेकिन शुक्र है कि इस 2 नवंबर को भी आर्यन अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।हम सदैव आपके साथ हैं@iamsrk , सत्य की जीत होती है !

i was studying for boards, but as I got the news of #aryankhanbail , I was so emotionally ecstatic for my idol #srk , my man had sleepless nights since oct 2nd.

but thankful this Nov 2nd also aryan can spend time with his family.

always with you @iamsrk , Truth triumphs ! pic.twitter.com/VIRB0ezTUc— Ronit (@Addicted_stan) October 28, 2021

BAIL GRANTED TO ARYAN KHAN#AryanKhanBail pic.twitter.com/CajtUbafZM

— Troll SRK Haters (@trollsrkhaters5) October 28, 2021

Scene after Aryan khan reaches mannat : #AryanKhanBail pic.twitter.com/ARO2VICLcz

— Piyush jaiswal (@d3simerollin) October 28, 2021

वहीं कुछ लोग सलमान खान और ऋतिक रोशन की तारीफ कर रहे हैं कि वो शाह रुख खान के सपोर्ट में आए। सलमान 3 अक्टूबर से अब तक जाने कितनी ही बार मन्नत जा चुके हैं। साथ ही सलमान ने आर्यन का केस लड़ने के लिए अपना वकील भी दिया था।

No Superstar was supporting @iamsrk openly except these two Gems ❤️

Thank you so much @BeingSalmanKhan @iHrithik Can't wait for the Spy Universe 🔥#AryanKhanBail pic.twitter.com/9MkDG0xa8a— AMAAN (@amaan0409) October 28, 2021

एक ट्विटर यूजर ने अपनी मां का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आर्यन के बेल की खबर सुनकर काफी खुश नजर आ रहीं है।

Look who’s the happiest.. my maa.. #AryanKhanBail #SRK ❤️ pic.twitter.com/938rbwiu8g— Aamir Ali (@ali_aamir) October 28, 2021


Thank you to Justice Sambre for restoring our faith in the law & order of our nation.

Thank you to our Lawyers Mr Rohatgi, Mr Desai & Mr Manishinde for fighting this case with the best of their abilities! #WelcomeHomeAryanKhan #AryanKhanBail pic.twitter.com/4Jk0IfO12b— SRK Warriors Club (@TeamSRKWarriors) October 28, 2021

आर्यन खान की लीगल टीम, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है और आर्थर रोड जेल में बंद है, अब शुक्रवार तक उसकी रिहाई की औपचारिकताएं पूरी करने की कोशिश करेगी। बता दें कि आर्यन खान, मर्चेंट और धमेचा को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उन पर नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

chat bot
आपका साथी