Alia Bhatt ने शेयर की रणबीर के डॉगी के साथ तस्वीरें, मिले 21 लाख से ज्यादा लाइक्स

Alia Bhatt Photos आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के डॉगी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Tue, 09 Jun 2020 11:40 AM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 11:40 AM (IST)
Alia Bhatt ने शेयर की रणबीर के डॉगी के साथ तस्वीरें, मिले 21 लाख से ज्यादा लाइक्स
Alia Bhatt ने शेयर की रणबीर के डॉगी के साथ तस्वीरें, मिले 21 लाख से ज्यादा लाइक्स

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एनिमल लव के बारे में तो आप जानते ही होंगे, जो उनके सोशल मीडिया पोस्ट से लेकर उनके ऑफिस की तस्वीरें से बता चलता है। अक्सर आलिया अपनी कैट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और इस कैट का भी अलग अकाउंट बना हुआ है। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह के डॉगी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। माना जा रहा है कि अभी रणबीर और आलिया दोनों एक साथ ही रह रहे हैं।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की है, जिसमें एक तस्वीर में वो डॉगी के साथ खेल रही हैं और दूसरी फोटो में उसके साथ पोज देती नज़र आ रही हैं। आलिया भट्ट ने फोटो के साथ लिखा है- ये सबकुछ अच्छा कर देते हैं। अब इस फोटो पर बॉलीवुड जगत के कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं और लव इमोजी बनाई है। साथ ही लोग भी इस तस्वीर को पसंद करते हैं। यह फोटो लोगों को काफी पसंद आ रही है, क्योंकि 21 लाख से अधिक यूजर्स इस फोटो को लाइक कर चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

they make everything better 🧡

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on Jun 8, 2020 at 2:06am PDT

वहीं, फैंस डॉगी को लेकर भी बात कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। आलिया ने कुछ दिन पहले भी अपनी कैट और रणबीर के डॉगी की तस्वीरें शेयर की थीं। लॉकडाउन के दौरान शेयर की गई इन तस्वीरों को लेकर कहा गया था कि आलिया और रणबीर एक साथ क्वॉरंटाइन हैं और फिर दोनों के साथ में डॉगी को वॉक करवाते हुए वीडियो भी सामने आया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Look at that face! #lovethypet ☀️☀️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on Mar 27, 2020 at 11:06pm PDT

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Time to show off some photography.. Ufff!💗 #lovethypet

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on Mar 27, 2020 at 10:55pm PDT

बता दें कि दरअसल, आलिया ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें पेट डॉग्स रणबीर कपूर के हैं। बता दें कि रणबीर कपूर के पास दो मास्टिफ प्रजाति के कुत्ते हैं, जबकि आलिया के पास पर्शियन कैट है। इस कैट का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है और अक्सर आलिया भट्ट इस कैट से साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आलिया भट्ट की कैट का नाम एडवर्ड भट्ट है। अक्सर आलिया भट्ट इसके साथ अपनी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।  

chat bot
आपका साथी