Alia Bhatt और द दूरबीन का शानदार गाना 'प्राडा' हुआ रिलीज़, देखिये वीडियो

म्यूजिक वीडियो में Alia Bhatt के शानदार डांस मूव्स को देखा जा सकता है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 03:00 PM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 03:00 PM (IST)
Alia Bhatt और द दूरबीन का शानदार गाना 'प्राडा' हुआ रिलीज़, देखिये वीडियो
Alia Bhatt और द दूरबीन का शानदार गाना 'प्राडा' हुआ रिलीज़, देखिये वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट की फिल्में जितनी सफल रही हैं उतने ही उनकी फिल्मों के गाने भी हिट हुए हैं। अब एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसमें आलिया भट्ट शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस गीत को देखकर कहा जा सकता है कि अब उनके फैंस को एक और पार्टी नंबर मिल गया है।

दरअसल द दूरबीन बॉयज़- ओमकार और बाबा के गाने अभी तक उनके फैंस को पसंद आते रहे हैं। लैम्बर्गिनी जैसा सुपरहिट गाना देने के बाद अब 'द दूरबीन' अपना नया गाना लाकर धमाकेदार वापसी कर चुके हैं। उनका नया गाना 'प्राडा' रिलीज हो चुका है जिसमें खास तौर पर आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। इस गीत में आलिया भट्ट के डांस मूव्स देखने लायक हैं। वे हमेशा की तरह दिलकश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। जैकी भगनानी के रिकॉर्ड लेबल 'जे जस्ट म्यूजिक' द्वारा प्रस्तुत 'प्राडा' में ना सिर्फ शानदार म्यूजिक है बल्कि बॉलीवुड दीवा आलिया भट्ट भी नज़र आ रही हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने 'प्राडा' के साथ ही म्यूजिक वीडियो में अपना डेब्यू किया है जिसके लिए लैम्बर्गिनी सिंगर्स के साथ कोलेबोरेशन हुआ है।


Here it is 💗 The Prada Song@Jjust_music #thedoorbeen #katalystworldhttps://t.co/oqS1V6Dbdx" rel="nofollow — Alia Bhatt (@aliaa08) August 13, 2019

यह भी पढ़ें: Happy Birthday Sridevi: मां के जन्मदिन पर बेटी Janhvi Kapoor ने शेयर की पोस्ट, लिखा I Love You

बताया जा रहा है कि संगीत प्रेमियों के लिए जे जस्ट म्यूजिक, इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के स्थापित कलाकारों और आने वाले होनहार कलाकारों के मिश्रण से बना अलग म्यूजिक लेकर आने वाला है। बता दें कि अभिनेता जैकी भगनानी ने हाल ही में उनका खुदका म्यूजिक लेवल 'जस्ट म्यूजिक' लॉन्च किया था। जस्ट म्यूजिक की बात करें तो ये म्यूजिक लेबल एक ऐसा म्यूजिक बनाएगी जो न सिर्फ सुनने वालों को अच्छा लगे बल्कि आने वाले म्यूजिक टैलेंट्स को एक फेयर प्लेटफॉर्म दे सके। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: Salman Khan ने शूट किया प्रोमो, Naagin से है ये कनेक्शन

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी