करण जौहर को अंदाज़ा तक नहीं था, अक्षय कुमार उनके साथ ऐसा खेल खेलेंगे

अक्षय कुमार अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 2 के प्रमोशन के लिए करण के शो दिल है हिंदुस्तानी में पहुंचे थे। वहां उन्होंने करण के साथ प्रैंक खेला।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Publish:Thu, 09 Feb 2017 02:27 PM (IST) Updated:Thu, 09 Feb 2017 07:36 PM (IST)
करण जौहर को अंदाज़ा तक नहीं था, अक्षय कुमार उनके साथ ऐसा खेल खेलेंगे
करण जौहर को अंदाज़ा तक नहीं था, अक्षय कुमार उनके साथ ऐसा खेल खेलेंगे

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अक्षय कुमार को सीधा-सादा समझने की भूल करना रिस्की हो सकता है। हाल ही में ये भूल करण जौहर और आलिया भट्ट ने कर दी। नतीजा, दोनों के बीच लड़ाई होते-होते बची।

दरअसल, अक्षय कुमार अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 2 के प्रमोशन के लिए करण के शो दिल है हिंदुस्तानी में पहुंचे थे। वहां उन्होंने करण के साथ प्रैंक खेला। करण को पता ही नहीं चला, कब अक्षय ने करण का फोन ले लिया और चुपके से उस फोन से उन सारे लोगों को मैसेज किया, जिनके नंबर उन्हें रिसेंट डायल में दिखे। इसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट के भी नाम शामिल थे। उन्होंने आलिया को मैसेज करते हुए लिखा कि अब तुम्हारी शक्ल भी नहीं देखना चाहता। आलिया ने तुरंत घबराकर करण को जब फोन लगाया, तो करण को पूरी बात समझ आयी। फिर खुद अक्षय ने भी आलिया और वरुण से बात की और उन्हें अपना मज़ाक़ समझाया।

इसे भी पढ़ें- क्या नए साल पर अक्षय को फैंस से मिलेगा रिटर्न गिफ़्ट

अक्षय ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। वो अपनी फिल्मों के सेट पर भी हमेशा प्रैंक्स खेलने के लिए उस्ताद रहे हैं।अक्षय की फ़िल्म जॉली एलएलबी 2 रिलीज़ के लिए तैयार है। इस फ़िल्म में वो वक़ील के रोल में नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म में हुमा कुरैशी अक्षय के अपोज़िट हैं।

chat bot
आपका साथी