एजाज खान को मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने किया गिरफ्तार, प्रतिबंधित ड्रग्स रखने का आरोप

एजाज खान बिग बॉस 7 से सुर्खियों में आए थे, जिसे सलमान खान ने ही होस्ट किया थाl वे कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 12:24 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 12:24 PM (IST)
एजाज खान को मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने किया गिरफ्तार, प्रतिबंधित ड्रग्स रखने का आरोप
एजाज खान को मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने किया गिरफ्तार, प्रतिबंधित ड्रग्स रखने का आरोप

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl अभिनेता एजाज खान को मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बेकसूर होटल से 8 नशे की प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया हैl अब उन्हें मुंबई के कोर्ट में आज 23 अक्टूबर को पेश किया जाएगाl उन्हें मुंबई के बेकसूर होटल से गिरफ्तार किया गयाl

बीती रात गिरफ्तार हुए एजाज खान बिग बॉस 7 से सुर्खियों में आए थे, जिसे सलमान खान ने ही होस्ट किया थाl साथ ही उन्होंने इक्का-दुक्का छोटी फिल्मों में भी काम किया हैl लेकिन इस वक्त एजाज खान परेशानी में घिरते नजर आ रहे हैं। उन्हें नशे की प्रतिबंधित गोलियों को रखने के जुर्मा में मुंबई की नारकोटिक्स सेल द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैंl साथ ही उनके पास से कुल जब्ती 2.2 लाख की हुई हैl सूत्र बताते हैं कि जब एजाज खान को पकड़ा गया तब वह नशे की हालत में थेl उन्हें नवी मुंबई के नारकोटिक्स सेल ने टिप मिलने के बाद गिरफ्तार कियाl पुलिस ने उनके पास से 8 प्रतिबंधित एक्सटेसी टेबलेट बरामद की है, जिनका कुल वजन 2.3 ग्राम हैl

जानकारी के मुताबिक पुलिस को एक टिप मिली की नवी मुंबई के एक होटल में रेव पार्टी चल रही हैl जिसके बाद पुलिस ने वहां पर छापा मारा और अभिनेता एजाज खान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लियाl गौरतलब है कि एजाज खान उनके विवादित और भड़काऊ बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं सदा प्रचार के भूखे एजाज खान कई बार डिजिटल मीडिया का दुरूपयोग करते पाए गए हैl इसके अलावा वह बिग बॉस के घर में भी काफी झगड़ा और बिना कारण लोगों से उलझते नजर आते थे। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा से होने वाली तुलना पर बोलीं परिणीति चोपड़ा

यह भी पढ़ें: दीपिका, कटरीना, अनुष्का के साथ लिफ्ट में फंसे रणवीर सिंह, आगे क्या हुआ, जानें पूरा माजरा

chat bot
आपका साथी