इस Photo को देखने के बाद अजय देवगन नहीं रोक पाते अपनी हंसी, आप भी देखिए ऐसा क्या है!

2019 में अजय की दो फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं- दे दे प्यार दे और टोटल धमाल। तानाजी भी इसी साल आ सकती है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 07:25 AM (IST)
इस Photo को देखने के बाद अजय देवगन नहीं रोक पाते अपनी हंसी, आप भी देखिए ऐसा क्या है!
इस Photo को देखने के बाद अजय देवगन नहीं रोक पाते अपनी हंसी, आप भी देखिए ऐसा क्या है!

मुंबई। अजय देवगन बॉलीवुड के परफेक्ट फैमिली पर्सन हैं। फ़िल्मों से फुर्सत पाते ही परिवार के साथ वक़्त बिताने निकल जाते हैं। छुट्टियां भी ख़ूब मनाते हैं। नये साल के मौक़े पर अजय ने पूरे परिवार के साथ थायलैंड में छुट्टी मनायी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फ़ैंस और फॉलोअर्स तक पहुंचाईं। इन तस्वीरों ने फ़ैंस का दिल लूट लिया। मगर एक तस्वीर ऐसी है, जिसने अजय का दिल लूट लिया है। 

वो जब भी इस फोटो को देखते हैं, मुस्कुराए बिना नहीं रह पाते। अजय ने ट्विटर पर यह तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बीवी काजोल और बेटे युग देवगन के साथ हैं। तस्वीर किसी नदी या समंदर के किनारे की है। इसे परफेक्ट फैमिली पिक कहा जा सकता है। अजय, काजोल और युग तीनों ही काफ़ी नेचुरल हैं। कोई बनावट या पोज़ नहीं देने की कोशिश नहीं की है। काजोल के बाल हवा में उड़ रहे हैं और वो मुस्कुरा रही हैं। युग के चेहरे पर शरारती हंसी देखी जा सकती है। शायद इसीलिए अजय जब भी यह तस्वीर देखते हैं, मुस्कुरा उठते हैं। इसीलिए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- इसे देखकर फिर मुस्कुरा रहा हूं।

Smiling again looking at this... pic.twitter.com/EEn2DRQxtl

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 10, 2019

इससे पहले अजय ने बेटी नीसा के साथ भी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों पिता-पुत्री धूप सेकते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अजय ने नये साल की शुभकामनाएं दी थीं। अजय ने लिखा था, रोशनी ख़ूबसूरत है, लेकिन मेरी बेटी सबसे ज़्यादा चमकदार है। नये साल 2019 की शुभकामनाएं और मुझे यक़ीन है कि आपकी बेटियां भी आपके लिए बेशक़ीमती होंगी। 

The light is beautiful, but my daughter outshines everything!

Happy 2019 and I’m sure your daughters are all precious to you. pic.twitter.com/UrRp3nNram

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 1, 2019

अजय ने युग की भी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनके गॉगल्स के लैंस में युग की इमेज नज़र आ रही है। अजय ने इस फोटो के साथ लिखा था- मेरी आंखों में मेरा बेटा।

Son in my eyes. pic.twitter.com/JlZiKdpzyb — Ajay Devgn (@ajaydevgn) December 31, 2018

बहरहाल, अजय अब छुट्टियां मनाकर लौट चुके हैं और एक बार फिर काम में मसरूफ़ हो गये हैं। 2019 में अजय की दो फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं- दे दे प्यार दे और टोटल धमाल। तानाजी भी इसी साल आ सकती है। 2018 में अजय की रेड रिलीज़ हुई थी, जो कामयाब रही और 100 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया। रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिम्बा में अजय देवगन अपने सिंघम वाले अवतार में दिखे, जो एक कैमियो था। 

chat bot
आपका साथी