दूल्हा बनने से पहले बन जाएंगे ये 'गांधी'

कुल मिलाकर ये तो तय रहा कि नील नितिन मुकेश के दोस्तों को उनके शादी के बाद एक ज़बरदस्त पार्टी मिलने वाली है।

By HirendrajEdited By: Publish:Sat, 26 Nov 2016 09:29 PM (IST) Updated:Sat, 26 Nov 2016 10:05 PM (IST)
दूल्हा बनने से पहले बन जाएंगे ये 'गांधी'

मुंबई। शादियों का मौसम है। बॉलीवुड में जहां पिछले दिनों अरबाज़-मलाइका, रितिक- सुज़ैन समेत कुछ ब्रेकअप की ख़बरें आयीं तो ऐसे में किसी एक्टर की शादी की ख़बर आना ठंडी हवा के झोंके सा है। आपको बता दें कि एक्टर नील नितिन मुकेश दूल्हा बनने जा रहे हैं।

नील नितिन मुकेश एक चार्मिंग डूड के रूप में लड़कियों के बीच खासे पॉपुलर हैं। उनकी फीमेल फैन फॉलोविंग को तभी झटका लगा था जब अक्टूबर महीने में नील ने गुपचुप तरीके से मुंबई की ही रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली थी। अब तो शादी की डेट भी आ गयी है। नील नितिन मुकेश अपनी मंगेतर रुक्मिणी सहाय से अगले साल फरवरी में विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले साल 'प्रेम रतन धन पायो' और इस साल' वज़ीर' फ़िल्म में नज़र आ चुके नील के लिए आने वाला साल दोहरी खुशियां लेकर आ रहा है। ख़बर है कि जनवरी में मधुर भंडारकर की फ़िल्म 'इंदु सरकार' की शूटिंग शुरू हो रही है। अपने अंदाज़ की फ़िल्में बनांने के लिए प्रसिद्ध डाइरेक्टर मधुर भंडारकर की आने वाली फ़िल्म 'इंदु सरकार' में नील संजय गांधी का रोल निभाने वाले हैं।

कभी टॉप पर रही इस हीरोइन को आज भूल गए सब, अब दिखती हैं ऐसी!

तो कुल मिलाकर ये तो तय रहा कि नील नितिन मुकेश के दोस्तों को उनके शादी के बाद एक ज़बरदस्त पार्टी मिलने वाली है। यह फ़िल्म उनके करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

chat bot
आपका साथी