हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता महेश आनंद नहीं रहे

महेश आनंद मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध चेहरे थे। शहंशाह, मजबूर, स्वर्ग, थानेदार, विश्वात्मा, गुमराह, खुद्दार, बेताज बादशाह, विजेता और कुरुक्षेत्र जैसी हिट फिल्मों में महेश आनंद ने बेहतरीन अभिनय किया।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 06:35 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 06:35 PM (IST)
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता महेश आनंद नहीं रहे
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता महेश आनंद नहीं रहे

मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 1980 से लेकर 1990 तक की फिल्मों में विलेन के रूप में ज्यादातर नजर आने वाले  प्रसिद्ध अभिनेता महेश आनंद का निधन हो गया है। हाल ही में उन्होंने गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा से कमबैक किया था।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दु:ख भरी खबर आ रही है। 1980 और 1990 के दशक में आई सुपरहिट फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले महेश आनंद अब नहीं रहे। महेश आनंद मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध चेहरे थे। शहंशाह, मजबूर, स्वर्ग, थानेदार, विश्वात्मा, गुमराह, खुद्दार, बेताज बादशाह, विजेता और कुरुक्षेत्र जैसी हिट फिल्मों में महेश आनंद ने बेहतरीन अभिनय किया। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रंगीला राजा में वे नजर आए। लगभग 18 सालों बाद उन्होंने फिल्मों में इस फिल्म के माध्यम से कमबैक किया था। पहलाज निहलानी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में गोविंदा अहम किरदार में थे। इससे पहले पहलाज निहलानी की फिल्म अंदाज और आग का गोला में महेश आनंद ने काम किया था।  

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर बन रही फिल्म के टीज़र के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिल्म की यह है खास खबर

chat bot
आपका साथी