करण जौहर के अपार्टमेंट में किराए पर रहेंगे एक्टर Imran Khan, हर महीने देंगे इतना किराया, कीमत कर देगी हैरान

कभी अपने गुड लुक्स के कारण लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर Imran Khan लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं। उन्हें आखिरी बार कट्टी बट्टी में देखा गया था जिसके फ्लॉप होने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। अब इमरान फिर से लाइमलाइट में हैं। इसकी वजह उनकी प्रोफेशनल नहीं पर्सनल लाइफ है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Publish:Sat, 30 Mar 2024 10:24 AM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2024 10:24 AM (IST)
करण जौहर के अपार्टमेंट में किराए पर रहेंगे एक्टर Imran Khan, हर महीने देंगे इतना किराया, कीमत कर देगी हैरान
लेखा वॉशिंगटन, इमरान खान और करण जौहर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे और एक्टर इमरान खान (Imran Khan) को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। 'कट्टी बट्टी' के बाद से इमरान ने कोई फिल्म नहीं की। इस कारण प्रोफेशनल रीजन्स को लेकर वह सुर्खियों में बने भी नहीं रहते थे। वहीं, इन दिनों एक्टर एक बार फिर लाइमलाइट बटोर रहे हैं, लेकिन इसकी वजह करण जौहर और उनका घर है। 

लिव इन में रहेंगे इमरान खान

इमरान खान ने अवनतिका मलिक को 8 साल डेट करने के बाद शादी कर ली थी। एक्टर की लव स्टोरी उनके करियर की शुरुआत में काफी चर्चा में भी रही। हालांकि, बाद में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। इमरान इन दिनों लेखा वॉशिंगटन (Lekha Washington) को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं। यह रिलेशन बहुत नया नहीं है। इमरान अब लेखा वॉशिंगटन के साथ लिव इन में रहेंगे।

करण जौहर के घर पर होगा नया आशियाना

इमरान और लेखा ने बांद्रा ने एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है, जिसके मालिक करण जौहर (Karan Johar) हैं। इमरान खान ने पाली हिल स्थित अपने बंगले में रहते थे। बांद्रा अपार्टमेंट समंदर के सामने स्थित है, जो एक बड़ी बिल्डिंग है। यहां उनके मामा और बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने एक पहले एक अपार्टमेंट किराए पर लिया था। अब सामने आई जानकारी के अनुसार, इमरान और लेखा अब फेमस कार्टर रोड पर क्लीफेपेट के तीन मंजिला मकान में रहेंगे।

इतना होगा किराया

टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान और लेखा ने 20 मार्च को, 2024 को तीन साल की अवधि के साथ रजिस्टर किया था। बांद्रा मशहूर हस्तियों के बीच पसंदीदा जगह बनी हुई है, जहां एक्टर शाह रुख खान, सलमान खान, जॉन अब्राहम जैसे सेलेब्स मौजूद हैं। वहीं, करण जौहर के घर इस रेंटेड अपार्टमेंट की बात करें, तो इसका किराया 9 लाख रुपये है। 

इमरान और लेखा, दोनों का एक दूसरे से यह दूसरा रिलेशन है। जहां इमरान, अवंतिका से अलग हो गए, वहीं, लेखा की पहली शादी पत्रकार पाब्लो चटर्जी से हुई थी, जो फेमस थिएटर कलाकार धृतिमान चटर्जी के बेटे हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: बेपटरी हुई 'मडगांव एक्सप्रेस', 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की जारी है करोड़ों में कमाई

chat bot
आपका साथी