ऋषि कपूर से आमिर खान ने की मुलाकात, नीतू कपूर ने लिखा यह मैसेज

ऋषि कपूर का कई महीनों से न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है। हाल ही में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने अमेरिका में ही अपनी मैरिज एनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया था।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 04:42 PM (IST) Updated:Tue, 26 Feb 2019 09:26 AM (IST)
ऋषि कपूर से आमिर खान ने की मुलाकात, नीतू कपूर ने लिखा यह मैसेज
ऋषि कपूर से आमिर खान ने की मुलाकात, नीतू कपूर ने लिखा यह मैसेज

मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर पिछले कुछ महीनों से न्यूयॉर्क में इलाज के लिए गए हैं। वहां पर बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे और ऋषि कपूर से मुलाकात की। अब हाल ही में आमिर खान ने भी ऋषि कपूर से मुलाकात कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी हासिल की है। 

जी हां, आमिर खान की मुलाकात ऋषि कपूर से अमेरिका में हुई। इसको लेकर ऋषि कपूर की पत्नी अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नीतू कपूर ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें ऋषि कपूर के साथ आमिर खान नजर आ रहे हैं। नीतू लिखती हैं कि, यह जरूरी नहीं कि आप किसी इंसान के साथ कितना समय बिताते हैं लेकिन यह जरूरी है कि उतने समय में आप कितना कुछ दे जाते हैं। आमिर ने बहुत कुछ दिया, प्यार और सम्मान। वह सच्ची सुपरस्टार है। 

 

View this post on Instagram

It’s not how many hours one spends with a person it’s how much u give in that time !!! Aamir gave so much n more Love Respect Warmth Laughter !! He is a true superstar ❤️💕🤗

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Feb 20, 2019 at 6:06pm PST

आपको बता दें कि, ऋषि कपूर का कई महीनों से न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है। ऋषि कपूर को क्या हुआ है इस बात को लेकर अभी तक उनके परिवार वालों ने कुछ नहीं कहा है लेकिन उनको देखने बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवुड कलाकार पहुंचे थे। जब कैंसर होने की अफवाह आई थी तब उनके भाई रणधीर कपूर ने कहा था कि, 'मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है लेकिन मैं आपको यह बता सकता हूं कि उनके स्वास्थ्य सुधार में सुधार हो रहा है। वह अच्छा कर रहे हैं। लोगों को जो बात कहनी है उन्हें कहने दो। जो भी फोटो आए हैं। उनसे एक बात तो स्पष्ट होती है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और यह उनके फोटो से दिखाई भी देता है। वह लोगों के साथ हंसी मजाक कर रहे हैं और आप फोटो में देख सकते हैं कि वह खाने के लिए बाहर भी जाते हैं। वह जल्द भारत आने वाले हैं और हम सब उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: कपिल के ‘सिद्धू’ पर Total Ban के लिए उठाया गया ये कदम

chat bot
आपका साथी