Box Office Clash आमिर ख़ान से हो तो जश्न मनाना चाहिए, अक्षय-अजय-सनी से बेहतर कौन जानता होगा!

Aamir Khan Luck For Akshay Ajay Sunny आमिर और अक्षय एक बार फिर 2020 में आमने-सामने होंगे। आमिर की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय की बच्चन पांडेय क्रिसमस पर रिलीज़ होंगी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 08:08 AM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 12:35 PM (IST)
Box Office Clash आमिर ख़ान से हो तो जश्न मनाना चाहिए, अक्षय-अजय-सनी से बेहतर कौन जानता होगा!
Box Office Clash आमिर ख़ान से हो तो जश्न मनाना चाहिए, अक्षय-अजय-सनी से बेहतर कौन जानता होगा!

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉक्स ऑफ़िस पर जब किन्हीं दो बड़े कलाकारों की फ़िल्मों की भिड़ंत होने वाली होती है तो हमेशा इस बात का डर सताता रहता है कि दोनों फ़िल्में एक-दूसरे के दर्शक चुरा सकती हैं, जिसका असर फ़िल्मों के कलेक्शंस पर पड़ सकता है। मगर जब सामने आमिर ख़ान हों तो ऐसे किसी डर की ज़रूरत नहीं है। इसके पीछे वजह है कि आमिर ख़ान अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए लकी रहे हैं और जब-जब ऐसा हुआ है, दोनों फ़िल्मों की किस्मत चमकी है। 

आमिर VS अजय देवगन

सबसे ताज़ा मिसाल है 2017 की, जब आमिर ख़ान की फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार के साथ अजय देवगन की गोलमाल अगेन रिलीज़ हुई। सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर ख़ान ने स्पेशल एपीयरेंस किया था, मगर यह उनका होम प्रोडक्शन थी। दोनों फ़िल्में सफल रहीं। गोलमाल अगेन ने जहां 200 करोड़ से अधिक बिज़नेस किया था, वहीं सीक्रेट सुपरस्टार भी 60 करोड़ से अधिक कलेक्शन करके हिट घोषित की गयी थी। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में तो सीक्रेट सुपरस्टार ने अलग ही कीर्तिमान बनाया था। फ़िल्म ने 750 करोड़ से अधिक कलेक्शन सिर्फ़ चीन में किया था।

आमिर VS सनी देओल

दरअसल, इस दिलचस्प इत्तेफ़ाक़ की शुरुआत 90 के दौर में ही हो गयी थी। आमिर ख़ान की दिल के साथ सनी देओल की घायल रिलीज़ हुई थी। दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ी हिट साबित हुईं और दोनों ही कलाकारों के करियर की यादगार फ़िल्में बनीं। घायल के लिए तो सनी देओल को पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

1996 में आमिर की राजा हिंदुस्तानी के साथ सनी देओल की घातक आयी। ये दोनों फ़िल्में भी बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब रहीं। आमिर और सनी की तीसरी टक्कर 2000 में हुई, जब आमिर की लगान और सनी की गदर- एक प्रेम कथा रिलीज़ हुईं। दोनों पीरियड फ़िल्में थीं। लगान और गदर एक प्रेम कथा हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक सफल फ़िल्मों में शुमार हुईं।

आमिर VS अक्षय कुमार

इसी तरह 2007 में आमिर की तारे ज़मीं पर के साथ अक्षय कुमार की वेल्कम रिलीज़ हुई थी। दोनों फ़िल्में हिट रहीं। अब आमिर और अक्षय एक बार फिर 2020 में आमने-सामने होंगे। आमिर की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय की बच्चन पांडेय क्रिसमस पर रिलीज़ होंगी। लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार निर्देशित की थी। हॉलीवुड फ़िल्म फॉरेस्ट गम्प से प्रेरित फ़िल्म में करीना कपूर फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। 

Sat Sri Akaal ji, myself Laal...Laal Singh Chaddha.🙏 pic.twitter.com/aXI1PM8HIw— Aamir Khan (@aamir_khan) November 18, 2019

वहीं, अक्षय कुमार की बच्चन पांडेय तमिल फ़िल्म वीरम के प्रेरित है। इस फ़िल्म को फ़रहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं। कृति सनोन फीमेल लीड रोल में हैं। 

Coming on Christmas 2020!

In & As #BachchanPandey 😎

In #SajidNadiadwala’s Next, directed by @farhad_samji @NGEMovies @WardaNadiadwala pic.twitter.com/ayMkzwPEsJ— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 26, 2019

chat bot
आपका साथी