अदनान सामी: मौसिकी के सच्चे जादूगर

ब्रिटेन में पले-बढ़े पाकिस्तानी मूल के गायक और संगीतकार अदनान सामी का शायद भारत से रिश्ता जुड़ना पहले से तय था, तभी तो उनका जन्म भारत की आजादी के दिन यानी 15 अगस्त को हुआ! अदनान को लोग उनके गानों के लिए ज्यादा जानते हैं, लेकिन उन्होंने शुरुआत पियानो बजाने से की थी। सिर्फ 5 साल की उम्र से वे पियानो बजा रहे है

By Edited By: Publish:Thu, 15 Aug 2013 02:32 PM (IST) Updated:Thu, 15 Aug 2013 02:58 PM (IST)
अदनान सामी: मौसिकी के सच्चे जादूगर

ब्रिटेन में पले-बढ़े पाकिस्तानी मूल के गायक और संगीतकार अदनान सामी का शायद भारत से रिश्ता जुड़ना पहले से तय था, तभी तो उनका जन्म भारत की आजादी के दिन यानी 15 अगस्त को हुआ! अदनान को लोग उनके गानों के लिए ज्यादा जानते हैं, लेकिन उन्होंने शुरुआत पियानो बजाने से की थी। सिर्फ 5 साल की उम्र से वे पियानो बजा रहे हैं। पियानो पर अदनान की उंगलियां ऐसे दौड़ती हैं, जैसे 100 मीटर दौड़ में उसेन बोल्ट के कदम।

किसके साथ काम करना चाहते हैं अदनान?

खुद को पंचम दा का बड़ा फैन मानने वाले अदनान को बाद में महसूस हुआ कि उनकी प्रतिभा सिर्फ पियानो बजाने तक सीमित नहीं है, वह अच्च गा भी सकते हैं। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में अदनान ने बताया था, 'शुरुआत में मैं सिर्फ पियानो बजाता था। गाने की तरफ मेरा कोई ध्यान नहीं था। मैंने लगभग 9 साल की उम्र में गाने कंपोज करना भी शुरू कर दिया था। मैं वेस्टर्न क्लासिकल और जैज बजाता था। इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की तरफ ध्यान मेरा बाद में गया। मैंने शिव कुमार शर्मा जी से सीखा भी है। यह संगीत के क्षेत्र में मेरे क्रमिक विकास की यात्रा थी।'

अदनान गायक और संगीतकार के साथअभिनेता भी हैं। पाकिस्तान में मशहूर हुए अदनान को ज्यादा शोहरत भारत में मिली। उनका जन्म लंदन में हुआ था। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा उन्होंने संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा से ली। अदनान का गाया गाना 'लिफ्ट करा दे' इतना हिट हुआ कि बॉलीवुड में उन्होंने अपने पांव पूरी तरह जमा लिए।

'तेरा चेहरा', 'कभी तो नजर मिलाओ' जैसी उनकी एलबम ने उन्हें रातोंरात स्टार सिंगर बना दिया। वे लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में गा चुके हैं। वैसे अदनान संगीत के अलावा अपने भारी-भरकम वजन और कई महिलाओं के साथ मोहब्बत करने के लिए भी जाने जाते हैं। 117 किलो वजन कमरके उन्होंने अपनी बॉडी की शेप सुधार भी सुधार ली है। जन्मदिन पर उनके फैंस तीन-तीन शादियां कर चुके अदनान के लिए दुआ कर रहे होंगे कि वे अपनी मौसिकी का जादू दिखाते इसी तरह दिखाते रहें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी