यूपी चुनाव : उमा भारती ने कहा, सात वर्ष में गंगा विश्व की सबसे साफ नदी होगी

उमा भारती ने कहा अखिलेश यादव विकास का झूठा दावा कर रहे हैं। केंद्र सरकार के विकास की योजना को बाधित करने का काम किया है। मैं मुख्यमंत्री को खुली बहस के लिए आमंत्रित कर रही हूं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 02:18 PM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 03:12 PM (IST)
यूपी चुनाव : उमा भारती ने कहा, सात वर्ष में गंगा विश्व की सबसे साफ नदी होगी
यूपी चुनाव : उमा भारती ने कहा, सात वर्ष में गंगा विश्व की सबसे साफ नदी होगी

गोरखपुर (जेएनएन)। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती का दावा है कि 2024 तक गंगा दुनिया की सबसे साफ नदी होगी। इस पर कार्य शुरू हो गया है। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार इस कार्य में बाधा खड़ी कर रही है।

उमा भारती ने आज गोरखपुर में मीडिया को संबोधित किया। उमा भारती ने कहा कि अखिलेश यादव विकास का झूठा दावा कर रहे हैं। केंद्र सरकार के विकास की योजना को उन्होंने बाधित करने का काम किया है। इस मुद्दे पर मैं मुख्यमंत्री को खुली बहस के लिए आमंत्रित कर रही हूं। 
भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में उमा भारती ने कहा कि भाजपा छोटे राज्य की पक्षधर रही है। उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़ इसके उदाहरण है। पूर्वांचल के विकास को लेकर पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। वाटर मैनेजमेंट ही यहां के विकास का आधार बनेगा। पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को अखिलेश और राहुल का साथ पसंद नहीं आया। यही नही मतदाता बसपा को भी किनारे लगाने का कार्य कर रहे हैं।
यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी 150 सीट के भीतर सिमटकर रह जाएगी। कपिल सिब्बल के मोदी कैबिनेट को अंगूठा छाप बताए जाने पर उन्होंने कहा कि कपड़े और रहन सहन के आधार पर किसी की योग्यता का आकलन करने वाले लोग काले अंग्रेज है। राम मंदिर निर्माण के एजेंडे पर उन्होंने कहा कि भाजपा अपने रुख पर कायम है। बातचीत से जमीन का विवाद खत्म कर राममंदिर का निर्माण होगा।
राजनाथ सिंह के इस बयान पर कि मुसलमानों को बीजेपी से टिकट मिलना चाहिए था, उन्होंने कहा कि योग्य उम्मीदवार न मिलने से ऐसा हुआ। भाजपा में शीर्ष पदों पर मुस्लिम नेता आसीन है। हम किसी के विरोधी नहीं है। सबको साथ लेकर चलने वाले है।
chat bot
आपका साथी