केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, चंडीगढ़ में चलाएंगे डबल डेकर स्काई बस

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि चंडीगढ़ केे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्‍टम को मजबूत किया जाएगा। चंडीगढ़ में डबल डेकर स्‍काई बस चलाई जाएगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 02 May 2019 02:14 PM (IST) Updated:Thu, 02 May 2019 08:57 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, चंडीगढ़ में चलाएंगे डबल डेकर स्काई बस
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, चंडीगढ़ में चलाएंगे डबल डेकर स्काई बस

चंडीगढ़, जेएनएन। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि चंडीगढ़ में पब्लिक ट्रांसपोर्ट  सिस्‍टम को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए डबल डेकर स्काई बस सर्विस शुरू की जाएगी। इसमें सफर करना पहले से चल रही सामान्य बस से भी सस्ता होगा। यह स्काई बस सड़क के बीच में एक पिलर पर चलेगी जिससे नीचे ट्रैफिक की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी।

नितिन गडकरी चंडीगढ़ सेक्टर 37 स्थित लॉ भवन में बुद्धिजीवियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। गडकरी ने कहा कि स्काई बस सर्विस औरंगाबाद और जयपुर जैसे देश के कई अन्य शहरों में भी शुरू की जा रही है। यह पूरी तरह से सफल मॉडल है और इससे चंडीगढ़ की खूबसूरती पर कोई असर भी नहीं पड़ेगा। इस पर मेट्रो जैसा मोटा खर्च भी नहीं आएगा।

नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्‍मीदवार किरण खेर के लिए लोगों से समर्थन मांगा। उन्‍होंने कहा कि किरण खेर के आगे एक इंजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और दूसरा वह खुद हैं। ऐसे में दो इंजन के साथ किरण खेर बुलेट ट्रेन की तरह विकास के पथ पर दौड़ेगी।

नितिन गडकरी ने अपने भाषण में पंजाब और हरियाणा के सालों पुराने जल विवाद पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में पानी की कमी नहीं है, कमी सिर्फ इसके प्रबंधन की है। वह दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से दो मीटिंग कर चुके हैं। जल्द ही और मीटिंग कर इस विवाद को सुलझा देंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय अकेले 17 लाख करोड़ रुपयों के कार्य कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश तेजी से विकास के पथ पर दौड़ रहा हैl

chat bot
आपका साथी