Lok Sabha Election 2019: Piyush Goyal ने कांग्रेस प्रत्याशी Kirti Azad पर बोला हमला, जो BJP का नहीं वह Dhanbad का क्या होगा ?

मोदी सरकार के 5 साल में कोयले के उत्पादन में डेढ़ सौ मिलियन टन की वृद्धि हुई है। जबकि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में मात्र 37 मिलियन उत्पादन बढ़ा था।

By mritunjayEdited By: Publish:Wed, 01 May 2019 09:27 AM (IST) Updated:Wed, 01 May 2019 06:39 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: Piyush Goyal ने कांग्रेस प्रत्याशी Kirti Azad पर बोला हमला, जो BJP का नहीं वह Dhanbad का क्या होगा ?
Lok Sabha Election 2019: Piyush Goyal ने कांग्रेस प्रत्याशी Kirti Azad पर बोला हमला, जो BJP का नहीं वह Dhanbad का क्या होगा ?

धनबाद/ रामगढ़, जेएनएन। केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल बुधवार को झारखंड के चुनाव मैदान में उतरे। उन्होंने धनबाद और हजारीबाग संसदयी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। धनबाद के भूली में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है, जो अपने दल भाजपा का नहीं हुआ वह धनबाद की जनता का क्या होगा ?

केंद्रीय मंत्री गोयल ने बुधवार को धनबाद स्थित श्रमिक नगरी भूली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। कहा, कांग्रेस को धनबाद में कोई उम्मीदवार ही नहीं मिला। इसलिए दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद को बुलाकर टिकट थमा दिया। उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी को खारिज कर केंद्र में नरेंद्र मोदी की फिर से सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी और सांसद पीएन सिंह को भारी मतों के अंतर से विजयी बनाने का आह्वान किया। ध्यान रहे कि कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा से भाजपा के सांसद थे। उन्हें कांग्रेस धनबाद से चुनाव लड़ा रही है। भाजपा से दगाबाजी को लेकर गोयल ने कीर्ति पर तंज कसते हुए धनबाद की जनता से उन्हें खारिज करने का आह्वान किया।

... तो विकास पर लगेगा पूरा विरामः गोयल ने महागठबंधन को महामिलावटी करार देते हुए जनता को समझाया कि अगर धनबाद से भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह संसद नहीं पहुंचे तो क्या-क्या होगा? उन्होंने कविता पाठ करते हुए कहा-महामिलावट की सरकार में होगा ढीला काम/ रास्ते जाम/ नेता भरेंगे अपना गोदाम/गुंडा होंगे बेलगाम/ फसल का नहीं मिलेगा दाम/ गरीब और दलित होंगे गुमनाम/ विकास पर लगेगा पूरा विराम/ लूटपाट सरेआम और देशद्रोही को इनाम... ।

मोदी सरकार के पांच साल में बढ़ा 150 मिलिटन टन कोयले का उत्पादनः कोयला मंत्री गोयल ने केंद्र की मोदी सरकार उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 5 साल में कोयले के उत्पादन में डेढ़ सौ मिलियन टन की वृद्धि हुई है। जबकि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में मात्र 37 मिलियन उत्पादन बढ़ा था। उत्पादन बढ़ने से झारखंड को दोगुना रॉयल्टी मिला है। धनबाद नगर निगम के साथ मिलकर हमने पेयजल की योजनाएं लाई है ताकि हर घर में नल से पानी पहुंचे। अगले 5 साल में मोदीजी की योजना पूरे देश के घर-घर में नल से जल पहुंचाने की है
परिवारवाद पर बोला हमलाः महागठबंधन में शामिल दलों पर परिवारवाद को लेकर गोयल ने सीधा हमला बोला। कहा-देश से ज्यादा गांधी परिवार को अपने की चिंता है। लालू परिवार ने तो भ्रष्टाचार में पीएचडी कर रख है। शिबू सोरेन ने भी सिर्फ अपने परिवार के लिए ही किया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ देश की सोचते हैं। इसीलिए उन्होंने किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष देना शुरू किया है। धनबाद के सिंदरी में 6000 करोड़ की लागत से खाद कारखाना बनाया जा रहा है। इसका लाभ भी किसानों को मिलेगा।
जनसभा में प्रमुख उपस्थितिः भूली की जनसभा में भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह के साथ ही धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक राज सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महामंत्री संजय झा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय, मिल्टन पार्थसारथी, मानस प्रसून, शकील राणा आदि उपस्थित थे।

पीएम मोदी ही देश को बनाएंगे सुरक्षित व विकसितः केंद्रीय कोयला एवं रेल मंत्री पीयुष गोयल ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हीं के मार्ग पर चलने वाला नेता बताया है। गोयल ने बुधवार की शाम रामगढ़ के छावनी फुटबाॅल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए हजारीबाग लोस प्रत्याशी जयंत सिन्हा के पक्ष में वोट देने की अपील की। कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा विस्फोट का बदला बालकोट में सर्जिकल स्ट्राइक से लिया। मोदी सरकार वर्ष 2008 में मुंबई में हुए हमले के वक्त वाली सरकार से बिल्कुल अलग है।
उन्होंने इसका प्रमाण भी पिछले पांच वर्षाें के कार्यकाल में दिया है। जैसे भगवान बिरसा अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते रहे। उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी देश में आतंकियों, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ रहे हैं। शाम करीब साढ़े तीन बजेबाजार टांड़ स्थित सिद्धाे कान्हो मैदान में उनका हेलीकाप्टर उतरा। इसके बाद सड़क मार्ग से मोटर जुलूस के काफिले में सीधे शाम करीब चार बजेसभास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ही देश को सुरक्षित और विकसित बनाएंगे। देश का सुरक्षित रहना हमारे रोजमर्रा के जीवन के लिए भी जरूरी है। भाजपा व आजसू गठबंधन की ओर इशारा करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयुष ने कहा कि इस बार झारखंड के चौदह लोकसभा सीटों में से तेरह में फूल और एक में फल चुनाव लड़ रहा है। दोनों में अब जीत के अंतर की प्रतिस्पर्द्धा है। इसमें हजारीबाग संसदीय क्षेत्र व गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के लोगों को अपनी भागीदारी निभानी है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि पिछले चुनाव से बेहतर परिणाम इस बार चुनाव में देना है। एक ही नारा है कि मोदी जी के विजय रथ को आगे बढ़ाना है। पूरे राज्य में फूलों-फलों का वातावरण चल रहा है।
महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश ने अपना प्रधानमंत्री चुन लिया है लेकिन अब तक महागठबंधन ने अपना नेता नहीं चुना है। महागठबंधन के नेता कौन हैं, यह किसी को पता नहीं है। यूपी,बिहार, बंगाल में महागठबंधन ध्वस्त हो गया है। इनका उद्देश्य केवल प्रधानमंत्री मोदी के विजय रथ को रोकना है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने घर के चूल्हे तक से अपना रिश्ता जोड़ लिया है। भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा ने लोगों से अपील की कि वे पांच मिनट का समय निकाल कर छह मई को वोट करें।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी टीम आप लोगों के लिए पांच वर्षाें तक मजदूरी करेगी। सभा को राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने भी संबोधित किया।
 

chat bot
आपका साथी