कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ही रायबरेली से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की चुनावी राजनीति से रिटायरमेंट की अटकलों पर विराम लग गया। अब यह तय हो गया कि सोनिया गांधी ही रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 12:41 AM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 12:41 AM (IST)
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ही रायबरेली से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ही रायबरेली से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली, प्रेट्र। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की चुनावी राजनीति से रिटायरमेंट की अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया। अब यह लगभग तय हो गया कि सोनिया गांधी ही कांग्रेस के गढ़ उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया, 'सोनिया गांधी ही रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।' बीमारी के कारण अटकलें लगाई जा रही थीं कि सोनिया गांधी अब सक्रिय राजनीति से संन्यास लेंगी और पार्टी की नव निर्वाचित महासचिव तथा अपनी बेटी प्रियंका गांधी के लिए रायबरेली सीट से जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

इस सीट पर सोनिया 1999 से जीतती आ रही हैं। बीमार होने के कारण 72 वर्षीय नेता को वर्ष 2016 में वाराणसी में रोड शो को रद करना पड़ा था। मई 2018 में वह बेटे तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अपने वार्षिक मेडिकल चेकअप के लिए विदेश भी गई थीं।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पिछली सार्वजनिक रैली हैदराबाद में गत वर्ष नवंबर में हुई थी। हाल ही में उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस संसदीय दल की आमसभा को संबोधित किया था।

chat bot
आपका साथी