Sirsa Lok Sabha Election Result 2019: सिरसा में पहली बार खिला कमल, सुनीता जीती

Sirsa Lok Sabha Election Result 2019 सिरसा लोकसभा सीट से तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा की सुनीता दुग्गल कांग्रेस के अशोक तंवर और आईएनएलडी के चरणजीत सिंह रोड़ी थे।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 07:30 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 05:28 PM (IST)
Sirsa Lok Sabha Election Result 2019: सिरसा में पहली बार खिला कमल, सुनीता जीती
Sirsa Lok Sabha Election Result 2019: सिरसा में पहली बार खिला कमल, सुनीता जीती

नई दिल्ली, जेएनएन। Sirsa Lok Sabha Election Result 2019: सिरसा लोकसभा सीट पर पहली बार कमल खिला है। भाजपा प्रत्‍याशी को बड़ी बढ़त यहां से मिली है। सुनीता दुग्‍गल को सिरसा लोकसभा सीट पर 714351 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अशोक तंवर को 404433 वोट मिले हैं। आइएनएलडी के चरणजीत सिंह रोड़ी को 88093 वोट मिले हैं तो वहीं जजपा और आप पार्टी के साझे उम्‍मीदवार निर्मल‍ सिंह को 95914 वोट मिले हैं। 

बता दें कि सिरसा हरियाणा का एक शहर और इसी नाम के जिले का मुख्यालय है। इस शहर के पास भारतीय वायुसेना का हवाई अड्डा स्थित है। सरस्वती नदी के तट पर बसा होने के कारण पहले सिरसा का नाम 'सरस्वती' नगर हुआ करता था बाद में इसका नाम सिरसा पड़ा। दिल्ली से इसकी दूरी 263 किलोमीटर है।

वर्ष 2014 में हरियाणा राज्य में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से चरणजीत सिंह रोड़ी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 506370 वोट मिले। उनकी पार्टी आइएनएलडी है। उन्होंने अशोक तंवर को 115736 वोटों से हराया था। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस है। 2014 में कुल 77.04 प्रतिशत वोट पोल हुए थे।

सिरसा जिला इसलिए महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल और पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का गृहक्षेत्र है। इनेलो पार्टी से ही दुष्‍यंत चौटाला हिसार के सांसद बने थे। अब उन्‍होंने नई पार्टी का गठन कर लिया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी