Sarguja Lok Sabha Election Result 2019 Live: सरगुजा में बीजेपी की रेणुका सिंह सरूता जीतीं

Sarguja Lok Sabha Election Result 2019 Live छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा संसदीय क्षेत्र से रेणुका सिंह सरूता ने 663711 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की है।

By Gaurav TiwariEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 12:35 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 01:46 PM (IST)
Sarguja Lok Sabha Election Result 2019 Live: सरगुजा में बीजेपी की रेणुका सिंह सरूता जीतीं
Sarguja Lok Sabha Election Result 2019 Live: सरगुजा में बीजेपी की रेणुका सिंह सरूता जीतीं

नई दिल्ली, जेएनएन। Sarguja Lok Sabha Election Result 2019 Live: लोकसभा 2019 के सरगुजा संसदीय क्षेत्र रेणुका सिंह सरूता ने 663711 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की है। 

वर्ष 2014 में, छत्‍तीसगढ़ राज्य में, सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से कमलभान सिंह मराबी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 585336 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने राम देव राम को 147236 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 77.96 प्रतिशत वोट पड़े।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर पर झारखंड व उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा सरगुजा लोकसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य होने के कारण अजजा वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां दो लोकसभा चुनाव 1951 व 1957 में दो-दो सांसद निर्वाचित हुए। 1962 से यह क्षेत्र अजजा वर्ग के लिए आरक्षित है। अब तक हुए लोकसभा चुनाव में यहां से 10 बार कांग्रेस एवं छह बार भाजपा के सांसद चुने गए। खनिज संपदाओं से भरे लेकिन उद्योग विहीन एवं रेल सुविधाओं से विहीन क्षेत्र के रूप में विख्यात सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में अब भी सरगुजा राजपरिवार की धमक बरकरार है। आजादी के बाद दो चुनावों में यहां राजपरिवार के सीएस सिंहदेव ने सामान्य सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के सभी सांसद राजपरिवार की छत्रछाया में जीते एवं चले भी। मूलत: कृषि बाहुल्य सरगुजा क्षेत्र में अब तक लरंगसाय ही ऐसे सांसद हुए, जिन्होंने सरगुजा की आवाज दिल्ली में बुलंद की। अंबिकापुर तक रेल सेवा के लिए उन्हें ही जाना जाता है।

अन्य सांसद सिर्फ नाम के ही साबित हुए। सरगुजा की जनता अब क्षेत्र के लिए तेज-तर्रार प्रतिनिधित्व की हिमायती है। संभवत: इस कारण दोनों प्रमुख दलों को टिकट भी तय करने से पहले विचार करना होगा। यहां गोंड समाज का बाहुल्‍य है। इसके तहत आठ विधानसभा सीटें हैं। इनमें अंबिकापुर, लुंड्रा, सीतापुर, सामरी, रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव एवं प्रेमनगर विधानसभा सीटें प्रमुख हैं। यहां वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में सभी आठ सीटों पर कांग्रेस ने बड़े अंतर से चुनाव जीता है। आठों विधानसभा सीटों को मिलाकर कांग्रेस ने भाजपा से 227958 मतों की बढ़त बनाई है। वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा ने यहां से एक लाख 47 हजार मतों से जीता था। सरगुजा लोकसभा चुनाव में जातिगत समीकरण निर्णायक रहा है। यहां से अजजा वर्ग से सर्वाधिक बार गोंड़ समाज ने सरगुजा का प्रतिनिधित्व किया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी