RLSP प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा ने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन

नामांकन के बाद पटेल मैदान में शरद यादव ने जनसभा को किया संबोधित। कहा- हमारे पुरखों ने धारा 370 का वचन कश्मीर को दिया था उसे भाजपा हटाना चाहती है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 08:02 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 08:02 PM (IST)
RLSP प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा ने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन
RLSP प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा ने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। देश, लोकतंत्र, लोकशाही और संविधान खतरे में है। अमित शाह और नरेन्द्र मोदी देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उक्त बातें राजद नेता शरद यादव ने कही। वे मंगलवार को स्थानीय पटेल मैदान में उजियारपुर से रालोसपा प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा के नामांकन के बाद आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा देश की मोदी सरकार को हटाना है। देश के प्रधानमंत्री को एक दिन भी फुर्सत नहीं होती। वे दिनभर भाषण करते रहते हैं और झूठ बोलते हैं।

 कहा कि हमारे पुरखों ने धारा 370 का वचन कश्मीर को दिया था, उसे भाजपा हटाना चाहती है। इनका कोई जात-मजहब नहीं है। हिंदु-मुसलमान के नाम पर लोगों को लड़ाना जानते हैं। ये राष्ट्रभक्त नहीं है राष्ट्र के तोड़क हैं। इन्हें नहीं हटाया तो आगे चुनाव होने वाला नहीं है। वोट देने का अधिकार बहुत कुर्बानी के बाद आया है। देश में नोटबंदी का असर लोगों पर काफी पड़ा। मोदी सरकार ने कोई एक काम नहीं किया, जिससे देश की जनता का भला हो सके।

 सभा में महागठबंधन कार्यकर्ता राजद नेता तेजस्वी यादव की प्रतीक्षा कर रहे थे। हालांकि वे किसी कारणवश नहीं आ सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष विनोद राय ने की। संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने किया। मौके पर पूर्वमंत्री वृषिण पटेल,विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, डॉ.एज्या यादव, पूर्व विधायक शील कुमार राय, अशोक वर्मा, रोमा भारती, अमरेश राय, डॉ. अशोक राम, प्रेमप्रकाश शर्मा समेत काफी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दरभंगा लोकसभा सीट से अंतिम दिन 6 नामांकन

दरभंगा लोकसभा सीट से नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने वालों में जनहित किसान पार्टी की अंजू देवी, निर्दलीय शगुनी राय, संजय पासवान, दीपा कुमारी, दुर्गानंद महावीर नायक, लालबाबू महतो शामिल हैं। अब तक 17 प्रत्याशियों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए हैं।

chat bot
आपका साथी