Election 2019 : प्रियंका वाड्रा का कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में रोड शो अब 19 को

पहले दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 24 अप्रैल को प्रस्तावित था रोड शो।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 03:09 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 03:09 PM (IST)
Election 2019 : प्रियंका वाड्रा का कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में रोड शो अब 19 को
Election 2019 : प्रियंका वाड्रा का कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में रोड शो अब 19 को

कानपुर, जेएनएन। अकबरपुर और कानपुर लोकसभा सीट के लिए प्रियंका वाड्रा का प्रस्तावित रोड शो अब 19 अप्रैल को होगा। एआइसीसी ने इसके लिए अनुमति दे दी है, हालांकि कार्यक्रम अभी नहीं भेजा गया है। कार्यक्रम में फेरबदल बढ़ती गर्मी को देखते हुए किया गया है।

कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रियंका वाड्रा का रोड शो पहले 24 अप्रैल को प्रस्तावित था। इसके लिए एआइसीसी (आल इंडिया कांग्रेस कमेटी) ने दो दिन पूर्व दोनों प्रत्याशियों से रूट प्लान मांगा था। निर्देश दिए गए थे कि रूट प्लान तीन किमी से ज्यादा का न हो। इसके साथ ही दोनों लोकसभा क्षेत्रों में प्रियंका दो-दो घंटे का समय देंगी। कानपुर सीट से प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के निजी सचिव अजय सिंह ने बताया कि आधिकारिक कार्यक्रम अभी नहीं मिला है लेकिन 19 अप्रैल को शाम 4 बजे से 6 बजे तक रोड शो प्रस्तावित है। इससे पहले वह अहिरवां एयरपोर्ट में आएंगी।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election2019: भाजपा प्रत्‍याशी बघेल के रोड शो में पहुंचे उपमुख्‍यमंत्री

आधिकारिक कार्यक्रम न आने से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अकबरपुर सीट के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से रोड शो शुरू करेंगी। इसके बाद उनका काफिला कानपुर लोकसभा क्षेत्र में घूमेगा और फिर अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करेगा। कांग्रेस नेता सियाराम पाल ने बताया कि समय तय नहीं है लेकिन कानपुर से पहले अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में रोड शो होगा।

कानपुर लोकसभा क्षेत्र का रूट प्लान

किदवई नगर, बारादेवी, गौशाला, दीप टॉकीज, सचान गेस्ट हाउस, शास्त्री चौक बर्रा, नटराज टॉकीज रोड, चावला मार्केट, गोविंद नगर पुल, फजलगंज, लाजपत नगर, सिंधी कालोनी, विजय नगर, डबल पुलिया, देवकी टॉकीज से छपेड़ा पुलिस होते हुए नमक फैक्ट्री चौराहा पर रोड शो समाप्त होगा।

अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र का रूट प्लान

गुमटी गुरुद्वारा, हर्षनगर, चांदनी नर्सिंग होम, आर्यनगर चौराहा, कंपनी बाग, आजाद नगर चिडिय़ाघर नवाबगंज चौराहे से गुरुदेव पैलेस, कल्याणपुर बिठूर रोड, आइआइटी गेट।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

chat bot
आपका साथी