Lok Sabha Election2019: भाजपा प्रत्याशी बघेल के रोड शो में पहुंचे उपमुख्यमंत्री
तारघर मैदान से शुरु हुआ भाजपा प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल का रोड शो
By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 02:32 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 02:32 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। चुनाव प्रचार के अंतिम समय में आगरा सुरक्षित से भाजपा प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल के रोड शो में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंच चुके हैं। तारघर मैदान से शुरु हुए रोड शो में उपमुख्यमंत्री प्रतापपुरा चौराहा से शामिल हुए। शहर के मुख्यमार्ग पर रोड शो के चलते जाम के हालात बने हुए हैं। वहीं सड़कें भगवामय हो गई हैं। हर तरह मोदी- मोदी के नारे लग रहे हैं। रोड शो का काफिला काफी लंबा है।
बात दें कि चुनाव प्रचार के अंतिम समय में हर दल अपनी पुरजोर ताकत झोंक रहा है। प्रत्याशियों के लिए मंगलवार को शाम छह बजे तक समय है। इसके चलते दनादन सभाएं और रोड शो हो रहे हैं। इसके बाद प्रत्याशी घर- घर जाकर बिना किसी शोर शराबे के प्रचार कर सकेंगे। दूसरे का चरण का मतदान 18 अप्रैल को होना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें