Lok Sabha Election 2019: नामांकन से गौतम गंभीर का रोड शो, साथ में हैं कई दिग्गज नेता

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को उम्मीदवार बनाया गया है यहां से भाजपा ने वर्तमान सांसद महेश गिरी का पूर्वी दिल्ली लोकसभा से टिकट काट दिया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 10:29 AM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 10:29 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: नामांकन से गौतम गंभीर का रोड शो, साथ में हैं कई दिग्गज नेता
Lok Sabha Election 2019: नामांकन से गौतम गंभीर का रोड शो, साथ में हैं कई दिग्गज नेता

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019:  लोकसभा चुनाव-2019 के तहत पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गौतम गंभीर ने नामांकन से पहले रोड शो से पहले भाजपा कार्यालय में हवन किया। इसके बाद वह जागृति एन्क्लेव से रोड शो करेंगे।इसके बाद वह स्थानीय कार्यलाय  में नामांकन करेंगे। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल समेत कई नेता साथ में रहेंगे।

बता दें कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को उम्मीदवार बनाया गया है, यहां से भाजपा ने वर्तमान सांसद महेश गिरी का पूर्वी दिल्ली लोकसभा से टिकट काट दिया है। गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी बनाए जाने पर महेश गिरी ने ट्वीट कर पार्टी के फैसले का स्वागत किया है। महेश गिरी ने लिखा है कि पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर को प्रत्याशी बनाए जाने पर मैं उनको शुभकामनाएं अर्पित करता हूं। मुझे पूरी आशा है कि उनके नेतृत्व में हम पुन: पूर्वी दिल्ली से विजय प्राप्त करेंगे और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में योगदान देंगे। पांच वर्षों से पूर्वी दिल्ली के विकास हेतु हरसंभव प्रयास किया। मुझे पार्टी में हमारे सभी कार्यकर्ताओं का समुचित सहयोग भी मिला है। 

पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र

नाम: गौतम गंभीर

आयु: 37 वर्ष

माता-पिता: सीमा व दीपक गंभीर

शिक्षा: स्नातक

व्यवसाय: क्रिकेटर व कमेंटेटर

गौतम गंभीर एक अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। अभी कुछ ही माह पहले वह भाजपा में शामिल हुए हैं। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। वह दिल्ली के नगर निगमों द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के भी ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। गौतम गंभीर को वर्ष 2008 में अजरुन पुरस्कार भी मिल चुका है। इसी वर्ष उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। उन्होंने दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट भी खेला है। आइपीएल की दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान भी रहे हैं। गांधी नगर में पिता बड़ा व्यवसाय है। मॉर्डन स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्नातक किया है।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

chat bot
आपका साथी