General Election 2019: 28 फरवरी को अमित शाह की क्लास में नेता पढ़ेंगे चुनावी पाठ

प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य बड़े नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग से अमित शाह से संवाद करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक मंडल में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

By Edited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 10:45 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 08:07 AM (IST)
General Election 2019: 28 फरवरी को अमित शाह की क्लास में नेता पढ़ेंगे चुनावी पाठ
General Election 2019: 28 फरवरी को अमित शाह की क्लास में नेता पढ़ेंगे चुनावी पाठ

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। चुनावी रण में एक बार फिर से केसरिया पताका फहराने के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आने लगी है। इसे और धार देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 28 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। चुनावी तैयारी की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही विरोधी पार्टियों के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा, जिससे कि पार्टी आक्रामक तरीके से चुनाव प्रचार अभियान को आगे बढ़ा सके। पार्टी अध्यक्ष से संवाद करने के लिए दिल्ली के कार्यकर्ता भी तैयारी कर रहे हैं।

प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य बड़े नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शाह से संवाद करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक मंडल में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे कि बूथ प्रबंधन की बारीकियां स्थानीय कार्यकर्ता सीख सकें। सांसद भी अपने संसदीय क्षेत्र में स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। कुछ स्थानों पर केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शाह दिल्ली के कार्यकर्ताओं से पहले भी मिल चुके हैं। उन्होंने पिछले वर्ष सितंबर में रामलीला मैदान में आयोजित पूर्वांचल मोर्चा की रैली से चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया था। उसके बाद दिसंबर में बूथ प्रबंधकों के सम्मलेन को संबोधित किया था। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल व अन्य वरिष्ठ नेता दिल्ली के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।

अलग-अलग मोर्चे की रामलीला मैदान में रैली करके कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार को चुनावी मोड़ में लाने की कोशिश हो चुकी है। वहीं, पार्टी के पक्ष में चुनावी हवा तैयार करन के लिए 26 फरवरी को महिला मोर्चा की ओर से कमल ज्योति कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जबकि दो मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकाली जाएगी। शाह के संवाद के बाद इस तरह के कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान में और तेजी आएगी।

chat bot
आपका साथी