Lok Sabha Election 2019 Result: 14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में NDA का क्लीन स्वीप

Lok Sabha Election 2019 Result भाजपा ने वर्ष 2014 में भी 11 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में क्लीन स्वीप किया था। इस लिहाज से भाजपा के लिए इस जीत के मायने कहीं ज्यादा हैं।

By Amit SinghEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 03:26 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 01:43 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019 Result: 14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में NDA का क्लीन स्वीप
Lok Sabha Election 2019 Result: 14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में NDA का क्लीन स्वीप

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 Results ने एक तरफ जहां विपक्षी खेमे को खामोश कर दिया है, वहीं भाजपा के लिए इस बार की कामयाबी 2014 से भी बड़ी है। भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए इस बार 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में क्लीन स्वीप करने जा रही है। मतलब, इन 14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों (Union Territories) में भाजपा या उसके सहयोगी दल ने सभी सीटों पर अपना परचम लहरा दिया है।

एनडीए जिन 14 जगहों पर क्लीन स्वीप करने जा रही है उसमें से आठ राज्यों में भाजपा का दबदबा है। इससे पहले 2014 में एनडीए ने 11 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में क्लीन स्वीप किया था। इसमें से छह राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। मतलब भाजपा ने न केवल अपना किला बचाया, बल्कि अपने एक छत्र राज्य में बढ़त बनाने में भी कामयाबी हासिल की है।

भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए इस बार जिन राज्यों में क्लीन स्वीप करने जा रहा है, उसमें दिल्ली (7), गुजरात (26), नागालैंड (1), अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (1), उत्तराखंड (5), हरियाणा (10), बिहार (40), राजस्थान (25), अरुणाचल प्रदेश (2), चंडीगढ़ (1), दादर और नागर हवेली (1), त्रिपुरा (2) और दमन-द्वीप (1) शामिल हैं। इनमें से दिल्ली, हिमाचल, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान राज्य शामिल हैं।

इससे पहले वर्ष 2014 में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए ने 11 जगहों पर क्लीन स्वीप किया है। इसमें गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, चंडीगढ़, ददार और नागर हवेली और दमन-द्वीप शामिल है। इसमें से गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गोवा में भाजपा ने अकेले क्लीन स्वीप किया था।

भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए इस बार जिन 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में क्लीन स्वीप करने जा रही है, केवल उन्हीं में गठबंधन को 122 लोकसभा सीटें प्राप्त हो रही हैं। इसके अलावा कई और राज्य है, जहां एनडीए लगभग क्लीन स्वीप जैसी स्थिति में है। मतलब उन राज्यों में भी एनडीए को 90 फीसद या उससे ज्यादा सीटें प्राप्त होती दिख रही हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी